Meta ने लॉन्च किए Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेज, कीमत महंगे फोन जितनी
Ray-Ban Meta Optics Styles को लॉन्च कर दिया गया है. इनकी भारत में कीमत करीब 41,500 रुपये है. यहां जानें इन एडवांस स्पेक्स में क्या-क्या खासियतें दी गई हैं.
नई दिल्ली: Meta ने स्मार्ट ग्लासेज की एक नई रेंज लॉन्च की है, जिन्हें खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें पावर ग्लासेज की जरूरत होती है. इस लाइनअप को Ray-Ban Meta Optics Styles का नाम दिया गया है. इसमें दो नए फ्रेम डिजाइन शामिल हैं- Blayzer और Scriber. इन्हें एक ही मकसद से डिजाइन किया गया है, जो टेक्नोलॉजी और रोजमर्रा के इस्तेमाल को एक साथ लाना है. अगर आप नजर के चश्मे पहनते हैं, तो ये आपके लिए सही रहेंगे.
ये चश्मे अब पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक बनाए गए हैं. इनमें ओवर-एक्सटेंशन हिंज, एडजस्टेबल टेम्पल टिप्स और रिप्लेसेबल नोजपैड दिए गए हैं. इससे यह तो साबित हो जाता है कि ये चेहरे पर ठीक से फिट हो जाते हं. साथ ही ये चेहरे पर काफी हल्का महसूस करते हैं.
Ray-Ban Meta Optics Styles की कीमत:
इन स्पेक्स के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं. इन्हें 14 अप्रैल से मार्केट में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसकी कीमत USD 499 है, जो भारतीय कीमत के अनुसार, 41,500 रुपये के बराबर है. इसे मेटा की वेबसाइट से ऑर्डर किया जा सकता है.
Ray-Ban Meta Optics Styles की डिटेल्स:
इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया गया है, जिसमें मैट ब्लैक, डार्क ऑलिव, ट्रांसपेरेंट ब्लैक, आइस ग्रे और स्टोन बेज शामिल हैं. इसके साथ ही जो केस दिया गया है, वो नए डार्क ब्राउन फिनिश के साथ आता है. सबसे अहम बात कि आप इन चश्मों को अपने ऑप्टिशियन से कस्टमाइज भी करवा सकते हैं. ऐसे में अब आपके लिए अपने फिट के स्पेक्स ढूंढना आसान हो गया है.
Meta का कहना है कि ये नए मॉडल लगभग किसी भी तरह के प्रिस्क्रिप्शन को सपोर्ट कर सकते हैं. यह पिछले वर्जनों के मुकाबले बेहतर किए गए हैं. आप इसे मेटा की वेबसाइट से ऑर्डर कर सकते हैं. अगर आप ऐसाी करते हैं तो हो सकता है कि आपको ±6 की प्रिस्क्रिप्शन लिमिट का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, जिन लोगों को ज्यादा तेज नजर वाले चश्मे की जरूरत है, वो इन फ्रेम को किसी ऑप्टिशियन के पास ले जा सकते हैं और उनमें अपनी जरूरत के लेंस लगवा सकते हैं.
यहां जानें कुछ अन्य खासियतें:
सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें कई एआई फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें न्यूट्रिशन लॉगिंग शामिल हैं. इसमें आप बस बोलकर या खाने की फोटो खींचकर अपने खाने का रिकॉर्ड मेटा एआई ऐप में सेव कर सकते हैं. इसके साथ कंपनी कई अन्य फीचर्स को भी टेस्ट कर रहा है.