iPhone से हो गए हैं बोर? ये हैं 1.5 लाख से कम में आने वाले प्रीमियम स्मार्टफोन्स
Premium Smartphones: आईफोन का क्रेज पहले जितना होता था, उतना शायद अब नहीं रहा है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अब लोग प्रीमियम फोन्स के ऑप्शन्स ढूंढने लगे हैं और वो भी एंड्रॉइड में. अगर आप भी इनमें से एक हैं तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन्स की लिस्ट लाए हैं जो आईफोन की तरह ही दमदार हैं.
Premium Smartphones: आईफोन का क्रेज पहले जितना होता था, उतना शायद अब नहीं रहा है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अब लोग प्रीमियम फोन्स के ऑप्शन्स ढूंढने लगे हैं और वो भी एंड्रॉइड में. आजकल आईफोन इतना ज्यादा कॉमन फोन बन चुका है कि लोगों का मन इससे हटने लगा है. अगर आप भी इनमें से एक हैं तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन्स की लिस्ट लाए हैं जो आईफोन की तरह ही दमदार हैं.
ये सभी कटिंग एज फीचर्स के साथ आते हैं. इस लिस्ट में फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर से बेहतरीन कैमरा परफॉर्मेंस तक, 2024 और 2025 में लॉन्च होने वाले कई फ्लैगशिप डिवाइस इनोवेशन और डिजाइन शामिल हैं.
1. Samsung Galaxy Z Fold6:
इसकी कीमत 1,59,999 रुपये है. इसमें 7.6 इंच का फोल्डेबल एमोलेड डिस्प्ले है. इसका कवर डिस्प्ले 6.3 इंच का है. यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है. इसमें एस पेन सपोर्ट दिया गया है. यह वॉट-रेस्सिटेंट डिजाइन है. फोन में 4400 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह मल्टीटास्किंग, एडिटिंग आदि के लिए सही रहेगा.
2. Samsung Galaxy Z Flip6:
इस फोन की कीमत 1,09,999 रुपये है. यह कॉम्पैक्ट क्लैमशेल फोल्डेबल डिजाइन के साथ आता है. यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है और इसकते साथ 12 जीबी की रैम दी गई है. इसमें 3.9 इंच का कवर डिस्प्ले है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जो लो-लाइट में अच्छी परफॉर्मेंस देती है. इसमें एआई-आधारित ऑप्टिमाइजेशन दी गई है.
3. Vivo X200 Pro:
इसकी कीमत 94,999 रुपये है. फोन में 50 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. इसमें 200 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर है. साथ ही 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है. फोन में 6.78 इंच का आर्मर ग्लास एमोलेड डिस्प्ले है. 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. फोन में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400 प्रोसेसर दिया गया है.
4. Motorola Razr 50 Ultra:
इसकी कीमत 99,999 रुपये है. यह फोल्डेबल स्मार्टफोन है. इसमें 4 इंच का बड़ा एक्सटर्नल डिस्प्ले दिया गया है. यह स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 165 हर्ट्ज एमोलेड मेन डिस्प्ले मौजूद है. यह फोन आईपीएक्स8 वॉटर रेस्सिटेंट है. इसका ब बिल्ड प्रीमियम वीगन लैदर है.
5. OnePlus Open:
इसकी कीमत 1,39,999 रुपये है. यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है. फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 16 जीबी की रैम दी गई हेै. इसमें हैसलबैल्ड ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. फोन में 4805 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 67 वॉट की सूपरवूक फास्ट चार्जिंग दी गई है.