मात्र 649 रुपये में खरीदें पोर्टेबल एयर कूलर, गर्मी में सर्दी का एहसास

अगर आप अपने घर के लिए एक नया एयर कूलर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको एक कमाल के पोर्टेबल ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं.

Amazon
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है. अगर आप अपने लिए नया एसी खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट नहीं बन पा रहा है, तो यहां हम आपको एक ऐसे ऑप्शन की लिस्ट दे रहे हैं, जिसे आप कहीं भी ले जा सकते हैं. यह एक पोर्टेबल एयर कूलर है, जिसे आप जहां बैठें, वहां रख सकते हैं. इसकी कीमत बेहद ही कम है. 700 रुपये से भी कम कीमत में इसे आप खरीद सकते हैं. यह ठंडी हवा देता है और छोटे कमरों के लिए बेस्ट रहेगा.

Mini Cooler for Room Cooling की कीमत: यह बेहद ही किफायती प्रोडक्ट है. इसकी कीमत 1,499 रुपये है. इस पर 57% का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 649 रुपये हो जाती है. 

क्या है इसकी खासियत:

बढ़ते तापमान और बिजली के ज्यादा बिलों के चलते, अब कई लोग किफायती कूलिंग सॉल्यूशन ढूंढ रहे हैं. एक नया पोर्टेबल एयर कूलर, पर्सनल कूलिंग के लिए एक शानदार विकल्प के तौर पर काफी लोकप्रिय हो गया है. यह छोटा-सा डिवाइस कई घंटों तक लगातार ठंडी हवा फेंकता है, जिससे आप रात में आराम से रह पाते हैं और बेहतर नींद ले पाते हैं. इसका डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट है. इसे आसानी से उठाकर कहीं भी ले जाया जा सकता है. इसमें नाइट लाइट इसे बेडरूम में इस्तेमाल करने के लिए एकदम सही बनाते हैं. 

ट्रे़डिशनल एयर कंडीशनर ले अलग यह केवल पानी और बिजली से चलता है. यह 90% तक कम बिजली खर्च करता है, जिससे यह बहुत ज्यादा एनर्जी-एफिशिएंट और एनवायरोमेंट के लिए फायदेमंद बन जाता है. यह हवा को रूखा किए बिना उसमें नैचुरल नमी भी जोड़ता है. यह कूलर हवा की तीन स्पीड के मोड देता है, जिसमें फास्ट, मीडियम और स्लो शामिल है. 

इसमें हल्की, कलफुल LED लाइटें भी लगी हैं. इससे नींद की क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करती हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा इसकी फ्लेक्सिबिलिटी है. यह बिजली सप्लाई के तीन विकल्पों को सपोर्ट करता है, जिसमें लैपटॉप या पावर बैंक के USB पोर्ट भी शामिल हैं, जिससे इसे कहीं भी इस्तेमाल करना आसान हो जाता है. छोटे कमरों, छात्रों और कम बजट वाले परिवारों के लिए एकदम सही रहेगा.