₹13999 की शुरुआती कीमत में आया Oppo A6c, जानें क्या है फोन की खासियत
Oppo A6c को भारतीय मार्केट में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा. इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक यहां जानें सभी डिटेल्स.
नई दिल्ली: Oppo A6c को भारत में लॉन्च कर दिया गाय है. यह फोन दो वेरिएंट में आता है. इसके साथ ही यह फोन A6c यूनिसक प्रोसेसर के साथ आता है. इसके साथ ही 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज भी दी गई है. फोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है. इसके अलावा 7000 एमएएच की दमदार बैटरी भी दी गई है. फोन की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है.
Oppo A6c की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है. वहीं, फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. इस फोन को ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर के जरिए उपलब्ध कराया गया है. इसे फैदर व्हाइट और स्टोन ब्राउन कलर में खरीदा जा सकेगा. अगर आप फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह ऑप्शन आपको काफी पसंद आ सकता है.
Oppo A6c के स्पेसिफिकेशन:
यह फोन ड्यूल सिम पर काम करता है. इसमें 6.75 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश 120 हर्ट्ज तक है. इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक की है. यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है. यह फोन ऑक्टा-कोर यूनिसॉक T7250 चिपसेट से लैस है. फोन में 4 जीबी की रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.
कैमरा और बैटरी डिटेल्स:
फोन में ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम मौजूद है. इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है. इसके साथ ही 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है. फोन में 7000 एमएएच की बैटरी दी गई है. इसमें यूएसबी टाइप-सी के जरिए 15 वॉट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.2, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं.