menu-icon
India Daily

OnePlus 12R पर मिल रहा अब तक का सबसे तगड़ा डिस्काउंट, छूट न जाए मौका

OnePlus 12R Discount: नया फोन खरीदने का इससे बेस्ट मौका आपको फिर नहीं मिलेगा. इस फोन को बेहद ही कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है. चलिए जानते हैं इस फोन पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में.

Shilpa Shrivastava
OnePlus 12R पर मिल रहा अब तक का सबसे तगड़ा डिस्काउंट, छूट न जाए मौका
Courtesy: OnePlus

OnePlus 12R Discount: अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको एक कमाल के ऑफर के बारे में बता रहे हैं जिसके साथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन को काफी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. OnePlus 12R को फ्लैट डिस्काउंट के साथ 22,800 रुपये तक के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ भी खरीदा जा सकेगा. इस फोन पर क्या-क्या ऑफर्स दिए गए हैं, चलिए जानते हैं. 

OnePlus 12R की कीमत और ऑफर्स: इस फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है जिसे 23% डिस्काउंट के साथ 32,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. हर महीने 1,600 रुपये की EMI देकर भी इसे उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो 22,800 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. कुछ कार्ड्स पर 3,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट उपलब्ध कराया जा रहा है. 

OnePlus 12R के फीचर्स: 

इस फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले है. यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर पर काम करात है. इसमें 8GB, 16GB रैम दी गई है. साथ ही यह एंड्रॉइड 14 चलाता है और इसमें 5500mAh की बैटरी है. वनप्लस 12आर सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

जहां तक ​​कैमरों की बात है, वनप्लस 12आर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 मेगापिक्सल (f/1.8) प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल (f/2.2, अल्ट्रा वाइड-एंगल) कैमरा और 2 मेगापिक्सल (f/2.4, मैक्रो) कैमरा है. इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल सेंसर है.

इसमें 128GB, 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है. इसे कूल ब्लू और आयरन ग्रे रंगों में लॉन्च किया गया था. कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ v5.30, एनएफसी, इन्फ्रारेड, यूएसबी टाइप-सी, 3जी, 4जी आदि का सपोर्ट दिया गया है.