T20 World Cup 2026

OnePlus Smartphone Price Cut: OnePlus 11R 5G की कीमत में हुई भारी कटौती, 3000 रुपये कम हुई कीमत

OnePlus 11R 5G की कीमत को कम कर दिया गया है. इस फोन की कीमत को 3,000 रुपये तक कम कर दिया गया है. चलिए जानते हैं इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स और कीमत की डिटेल्स.

India Daily Live

OnePlus Smartphone Price Cut: OnePlus 11R 5G एक मिड-रेंज सेगमेंट का फोन है जिसे कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है. इस फोन पर बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं. साथ ही एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं. फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC और 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है. ऑफर के बाद OnePlus 11R 5G की कीमत क्या है, चलिए जानते हैं. 

OnePlus 11R 5G की कीमत: OnePlus 11R 5G की कीमत भारत में 3,000 रुपये तक कम कर दी गई है. फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये थी जिसे अब 37,999 रुपये कर दिया गया है. वहीं, 16GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये थी जिसे अब घटाकर 41,999 रुपये कर दिया गया है. इस फोन को अमेजन और वनप्लस इंडिया से खरीदा जा सकेगा. इसे गैलेटिक सिल्वर, सोनिक ब्लैक और सोलर रेड कलर में खरीदा जा सकेगा. 

वनप्लस आईसीआईसीआई बैंक, वन कार्ड क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन के जरिए फोन पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है. वहीं, हर महीने 4,334 रुपये देकर फोन खरीदा जा सकेगा. अमेजन पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड के साथ 2,500 रुपये का वेलकम ऑफर भी दिया जाएगा. 

OnePlus 11R 5G के फीचर्स: 
OnePlus 11R 5G एंड्रॉइड 13 पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर काम करता है. इसमें 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच का फुल-एचडी+ (1240x2772 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC दिया गया है. साथ ही 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दी गई है.

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है, जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है. फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है.