US Israel Iran War

अपने WhatsApp अकाउंट को दो मोबाइल फोन्स में चलाने का आसान तरीका

WhatsApp Multi Device Feature: अगर आप अपने एक व्हाट्सऐप नंबर को दो फोन्स में चलाना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसका आसान तरीका बता रहे हैं.

Freepik
Shilpa Srivastava

WhatsApp Multi Device Feature: दुनिया की सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग एप्लिकेशन में से एक व्हाट्सएप है  अब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. चाहे व्यक्तिगत चैट हो या पेशेवर संचार, यूजर्स इस ऐप पर काफी निर्भर रहते हैं. खासतौर पर उन लोगों के लिए, जिनके पास कई डिवाइस हैं, व्हाट्सएप पर एक ही अकाउंट को एक साथ कई डिवाइसों पर एक्सेस करना एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप ने लिंक्ड डिवाइस फीचर पेश किया है, जिससे आप एक ही अकाउंट को कई डिवाइसों पर एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि फोन, टैबलेट या लैपटॉप. इस प्रोसेस को समझना आसान है.

व्हाट्सएप का लिंक्ड डिवाइस फीचर क्या है: लिंक्ड डिवाइस फीचर यूजर्स को उनके व्हाट्सएप अकाउंट को एक साथ चार डिवाइसों पर एक्सेस करने की अनुमति देता है. इस फीचर का खास फायदा यह है कि आपको अपने प्राइमरी फोन से कनेक्ट रहने की जरूरत नहीं है, यानी आप अपने लिंक्ड डिवाइसों पर मैसेज भेजने और रिसीव करने के लिए अपने फोन के ऑन या इंटरनेट से जुड़े होने का इंतजार नहीं करना पड़ता. यह खासतौर से उन लोगों के लिए मददगार है, जो कई डिवाइसों पर काम करते हैं या जिन्हें फोन और लैपटॉप या टैबलेट दोनों पर जुड़े रहना होता है. इस फीचर के लिए आपको ऐप के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करना होगा. 

दो मोबाइल पर एक ही व्हाट्सएप नंबर कैसे इस्तेमाल करें?