महज ₹14499 में लॉन्च हुआ Oakter Studio AC, खासियत महंगी AC से कम नहीं
Oakter Studio AC 5000 2026 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 14,499 रुपये है. इस एसी की खासियतें क्या हैं, चलिए जानते हैं.
नई दिल्ली: Oakter ने अपने नए Studio AC 5000 2026 मॉडल को लॉन्च कर दी है. यह एक 0.5 टन का 3 स्टार इन्वर्टर विंडो एसी है. इसे छोटी जगहों के लिए डिजाइन किया गया है. यह दमदार एनर्जी एफिशिएंसी, इन्वर्टर कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस है. इसके साथ ही इसे अपग्रेडेड बॉडी डिजाइन के साथ पेश किया गया है. यह ज्यादा स्मूद कूलिंग परफॉर्मेंस और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस देता है.
Oakter Studio AC 5000 2026 की कीमत:
इसकी कीमत 14,499 रुपये है. यह एसी ऑनलाइन मार्केटप्लेस, क्विक कॉमर्स और Oakter की वेबसाइट पर उपलब्ध है. यह बेहद ही स्लीक रिमोट कंट्रोल, एक माउंटिंग फ्रेम, यूनिट पर एक साल की वारंटी और कंप्रेसर पर पांच साल की वारंटी के साथ आती है.
क्या है एसी की खासियत:
इस एसी को आरामदायक स्टडी रूम, स्टूडियो अपार्टमेंट, केबिन और 75 स्क्वायर फुट तक के वर्कस्पेस के लिए डिजाइन किया गया है. यह कॉम्पैक्ट एयर कंडीशनर है, जो नॉर्मल एसी से 30% हल्का है. यह पहला प्लग एंड प्ले विंडो AC है, जो बिल्ट-इन सर्ज प्रोटेक्शन के साथ आता है. यह प्योर-साइन वेव 1200VA इन्वर्टर पर भी चल सकता है.
इन्वर्टर-आधारित टेक्नोलॉजी से लैस है ये AC:
यह नया मॉडल इन्वर्टर-आधारित टेक्नोलॉजी से लैस है, जो भारतीय गर्मियों के हिसाब से ऑप्टिमाइज्ड, ज्यादा स्टेबिलिटी और एनर्जी-एफिशिएंट कूलिंग देने में मदद करती है. इसमें कंप्रेसर शुरू होने में जरा भी देरी नहीं होती. लगभग 500W की बिजली खपत के साथ, यह AC उन यूजर्स के लिए एक किफायती कूलिंग सॉल्यूशन है, जो आराम से समझौता किए बिना 60% तक कम बिजली का इस्तेमाल करना चाहते हैं. यह 2 घंटे में सिर्फ 1 यूनिट बिजली खर्च करता है. इसे चलाने का खर्च लगभग ₹4 प्रति घंटा आता है.
Studio AC 5000 2026 मॉडल को 3 स्टार AC की रेटिंग भी मिली है, जो एनर्जी एफिशिएंसी और ऑप्टिमाइज्ड कूलिंग परफॉर्मेंस पर इसके खास जोर को और मजबूत करती है. वहीं, नया Studio AC 5000 2026 मॉडल ज्यादा एक जैसी कूलिंग और बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी देने के लिए इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है.