Moto G24 Power को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन मीडियाटेक हेलियो G85 SoC पर काम करता है. इसमें 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है. साथ ही 8 जीबी की रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है. इसमें ऐक्रेलिक ग्लास बिल्ड है. Moto G24 Power की कीमत से लेकर फीचर्स और उपलब्धता तक यहां जानें सभी डिटेल्स.
Moto G24 Power की कीमत, उपलब्धता:
इस फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है. इसे ग्लेशियर ब्लू और इंक ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है. इसकी सेल 7 फरवरी दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और Motorola.in के साथ-साथ देश के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर भी आयोजित की जाएगी.
Moto G24 Power के फीचर्स:
यह ड्यूल सिम पर काम करता है. इसमें एंड्रॉइड 14 पर आधारित माई यूएक्स दिया गया है. इसमें 6.56 इंच एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 537 निट्स है. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो G85 SoC से लैस है. इसकी रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें 3डी ऐक्रेलिक ग्लास बिल्ड दी गई है. फोन में 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
Moto G24 Power ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी और एफ/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है. वहीं, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है. सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, और एक यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह फोन शामिल हैं. यह IP52 रेटिंग के साथ आता है. इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.