इस साल मां को दे कुछ खास… यहां देखें टॉप 5 गिफ्ट ऑप्शन्स; देखते ही कर देंगे ऑर्डर

अगर आपने अभी तक अपनी मां के लिए कोई गिफ्ट नहीं खरीदा है, तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप खरीदने के लिए ऑप्शन में रख सकते हैं.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: मदर्स डे बस आने की वाला है. रविवार 10 मई को इस साल मदर्स डे मनाया जाना है. वैसे तो मां को प्यार करने का कोई दिन नहीं होता, लेकिन इस दिन को लोग काफी तवज्जो देने लगे हैं. इस दिन हर कोई अपनी मां को गिफ्ट देता है और उन्हें अलग तरह से अपना प्यार जताता है. हो सकता है कि आपने अपनी मां के लिए एक अच्छा गिफ्ट खरीद लिया हो, लेकिन अगर आप अभी तक आपने कोई गिफ्ट नहीं लिया है, तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑपन्शन्स की बारे में में बता रहे हैं. 

iQOO Z10 Lite 5G: 

इस फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है. इसे 24 महीने तक 679 रुपये देकर भी खरीदा जा सकेगा. पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 13,250 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल जाएगा. इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है. वहीं, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. 

Philips Hair Straightener Brush:

इसकी कीमत 3,995 रुपये है. इसे 25% डिस्काउंट के साथ 2,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. हर महीने 105 रुपये की EMI देकर भी इसे खरीदा जा सकेगा. इसके साथ 2 साल की वारंटी दी जा रही है.

Lifelong Leg & Foot Massager Machine:

इसकी कीमत 35,000 रुपये है. इसे 73% डिस्काउंट के साथ 9,588 रुपये में खरीदा जा सकेगा. अगर आप एक बार में पूरा पेमेंट नहीं करना चाहते हैं, तो हर महीने 3,196 रुपये देकर भी इसे घर ला सकते हैं. इसके साथ 1 साल की वारंटी दी गई है.

Amazfit Bip 6 Smart Watch: 

इस स्मार्टवॉच की कीमत 14,999 रुपये है. इसे 47% डिस्काउंट के साथ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसे हर महीने 388 रुपये देकर भी खरीदा जा सकेगा. इसके साथ 1 साल की वारंटी दी गई है.

AERLANG Neck Massager: 

इसकी कीमत 3,400 रुपये है. इसे 27% डिस्काउंट के साथ 2,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा. हर महीने 121 रुपये की EMI देकर भी इसे  खरीदा जा सकेगा.