Fake News को Facebook का मुंहतोड़ जवाब, एक झटके में बंद कर दिए इतने अकाउंट्स
फेसबुक ने काफी अच्छा कदम बढ़ाया है. फेक न्यूज फैलाने वाले सभी अकाउंट्स को बंद कर दिया गया है.
जरा सोचिए, अगर आपका फेसबुक अकाउंट बंद हो जाए तो क्या होगा? Facebook और उसकी पेरेंट कंपनी मेटा कई मामलों को लेकर परेशानी में है. दरअसल, फेसबुक पर फेक खबरें फैसला अक गंभीर समस्या बना जा रहा है. वहीं, दूसरी बड़ी समस्या है फेसबुक पर फर्जी अकाउंट्स का बढ़ता जाना.
हाल ही में, मेटा ने कथित तौर पर उन हजारों फर्जी खातों को बंद कर दिया था जो चीन में बनाए गए थे. ये सभी अकाउंट्स अमेरिकी होने का दिखावा कर रहे थे. यह बताया गया है कि फेक अकाउंट्स का इस्तेमाल अमेरिका में हेट स्पीच या घृणा फैलाने के लिए किया जा रहा था. बता दें कि यहां अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं. ऐसे में इस तरह के मामलों में फेक अकाउंट्स को पकड़ पाना एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है.
हालांकि, अब ऐसा लगता है कि मेटा इस तरह के लोगों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा ने लगभग 4,800 अकाउंट्स को बंद कर दिया था जो अमेरिका के भेष में चलाए जा रहे थे. इन सभी अकाउंट्स को चीन के किसी अज्ञात व्यक्ति ने बनाया था.
दूसरे नेटवर्क की तरह ही फेक मैसेज फैलाने के बजाय इन अकाउंट्स का इस्तेमाल किसी भी पोस्ट को रीट्वीट कराने के लिए किया जा रहा था. ये राजनेताओं, न्यूज आउटलेट्स और अन्य लोगों द्वारा बनाए गए थे. नॉर्मल फेसबुक अकाउंट्स की तरह दिखने के लिए नेटवर्क कभी-कभी फैशन या पैट के बारे में पोस्ट करते थे.
इस साल की शुरुआत में, कुछ अकाउंट्स ने अचानक अपने यूजरनेम और प्रोफाइल पिक्चर को नए लोगों के साथ बदल दिया. इससे पता चलता था कि वो भारत में रहते थे. इसके बाद अकाउंट्स ने तिब्बत और भारत के बारे में चीनी सपोर्टेड कंटेंट फैलाना शुरू किया. इसके बाद मेटा ने अपनी कमर कसनी शुरू की और फर्जी खबर फैलाने वाले अकाउंट्स को बंद कर दिया. उम्मीद है कि आने वाले समय में भी कंपनी इस तरह के फैसले लेती रहेगी.