IPL 2026 US Israel Iran War Weather IMD

'उन्होंने तो एक गुजराती का सरनेम भी चुरा लिया,' PM मोदी ने गांधी परिवार पर कसा तंज, राहुल गांधी पर साधा निशाना

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में अपने करीब 100 मिनट के भाषण में कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमला बोल दिया. पीएम ने कांग्रेस को आदतन चोर कहा

X
Ashutosh Rai

नई दिल्लीः पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में अपने करीब 100 मिनट के भाषण में कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमला बोल दिया. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए, विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी और वॉकआउट के बीच पीएम ने कांग्रेस को आदतन चोर कहा. पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि उन्होंने महात्मा गांधी का सरनेम भी चुरा लिया है. साथ ही पीएम ने कई मुद्दों पर बात की.

स्टार्टअप्स को लेकर राहुल गांधी पर निशाना

पीएम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपना खुद का स्टार्टअप भी नहीं चला सकती. पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कभी स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा नहीं दिया. वे अपना खुद का इन-हाउस स्टार्टअप भी सफल नहीं बना सकते.

कांग्रेस का राजकुमार

उन्होंने पिछले दिन लोकसभा में की गई टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी को भी निशाना बनाया. राहुल को कांग्रेस का राजकुमार कहा. साथ ही कल राहुल के भाषण के समय जो हुआ, पीएम उसपर भी बोले. उनका कहना था कि कल जो हुआ कांग्रेस के राजकुमार, जिसका दिमाग बहुत चालाक है, उसने सदन में एक सांसद को गद्दार कहा. उसका घमंड चरम पर है.

राहुल गांधी की गद्दार टिप्पणी

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि ये टिप्पणियां जानबूझकर एक सिख सांसद को निशाना बनाकर की गई थीं. प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ने वाले किसी और को गद्दार नहीं कहा, लेकिन उन्होंने बिट्टू को गद्दार कहा, सिर्फ इसलिए कि वह एक सिख है. यह सिखों का अपमान है, गुरुओं का अपमान है. यह कांग्रेस में सिखों के प्रति नफरत को दिखाता है.

ऐसे लोग कांग्रेस पार्टी को डुबो देंगे

उन्होंने आगे कहा कि वह एक ऐसे परिवार का सदस्य है जिसने देश के लिए बलिदान दिया है. सिर्फ इसलिए कि उन्होंने अपनी राजनीतिक विचारधारा बदल ली, क्या वे गद्दार बन गए? यह कोई छोटी बात नहीं है. देश अपने नागरिकों को गद्दार कहे जाने को कैसे बर्दाश्त कर सकता है?' इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग कांग्रेस पार्टी को डुबो देंगे.