14 दिसंबर को लॉन्च होगा Lava Yuva 3 Pro 4G, बजट रेंज में आने की उम्मीद
14 दिसंबर को Lava Yuva 3 Pro 4G लॉन्च किया जाएगा. इस फोन को लेकर कई डिटेल्स लीक हुई हैं. चलिए जानते हैं इस फोन में कंपनी क्या-क्या खास दे सकती है.
Lava Yuva 3 Pro 4G को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा. यह फोन Lava Yuva 2 Pro का सक्सेसर होगा. कंपनी ने फोन के लॉन्च की घोषणा कर दी है. Lava Yuva 3 Pro 4G के डिजाइन और कलरवे के बारे में टीज किया गया है. कंपनी ने पुष्टि की है कि इस फोन को 14 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा. इसका एक टीजर भी सामने आया है. चलिए जानते हैं इस फोन की सभी संभावित डिटेल्स.
टीजर में फोन को गोल्डन कलर में देखा जा सकता है. इसमें दो अलग-अलग राउंड कैमरा यूनिट दी गई होगी. साथ ही एलईडी फ्लैश भी दिया जाएगा. फोन का वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन राइट साइड में दिया गया होगा. वहीं, नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल दिया जाएगा.
एक टिप्सटर ने Lava Yuva 3 Pro 4G के रेंडर शेयर किए गए हैं. फोन को तीन कलर में पेश किया जा सकता है जिसमें गोल्डन, ग्रीन और पर्पल कलर शामिल है. टिपस्टर ने कहा है कि फोन को 10,999 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है.
Lava Yuva 3 Pro 4G के संभावित फीचर्स:
इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच HD+ डिस्प्लेद दिया जा सकता है. फोन में 8GB रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज होने की उम्मीद है. साथ ही यह Unisoc T606 चिपसेट से लैस होगा. फोन की रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है. यह भी कहा जा रहा है कि यह एंड्रॉइड 13 के साथ आएगा.
Lava Yuva 3 Pro 4G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है. इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेंसर दिए जाने की उम्मीद है. फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है. फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद है.