₹16699 में लॉन्च हुआ Lava Shark 2 Pro 5G, बैटरी समेत ये हैं दमदार फीचर्स
डोमेस्टिक स्मार्टफोन ब्रांड लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने अपनी शार्क सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन शार्क 2 प्रो 5जी पेश किया है. इसकी कीमत 16,699 रुपये है.
नई दिल्ली: डोमेस्टिक स्मार्टफोन ब्रांड लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने अपनी शार्क सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन शार्क 2 प्रो 5जी पेश किया है. इसकी कीमत 16,699 रुपये है. फोन के साथ एक साल की हैंडसेट रिप्लेसमेंट वारंटी और एक्सेसरीज पर छह महीने की वारंटी दे रही है. लावा ने देशभर में उसकी फ्री सर्विस@होम सुविधा भी उपलब्ध कराई है.
Lava Shark 2 Pro 5G फीचर्स:
कंपनी के अनुसार, फोन में 6.75 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है. इसके साथ ही फोन ऑक्टा-कोर यूनिसॉक टी8200 प्रोसेसर से लैस है. इसका AnTuTu स्कोर 5 लाख से ज्यादा है. इसमें 6 जीबी रैम के साथ 6 जीबी वर्चुअल रैम की सुविधा मौजूद है.
फोन में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. शार्क 2 प्रो 5जी में 50 मेगापिक्सल का एआई रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. रियर कैमरे में नाइट मोड, एचडीआर, पोर्ट्रेट, फिल्म, प्रो मोड और मोशन फोटो जैसे फीचर दिए गए हैं. फोन में डुअल-व्यू वीडियो और 2के वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी है. फोन को धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए आईपी64 रेटिंग मिली है. यह आकाश ब्लू और नंदा सिल्वर कलर में उपलब्ध है.
Also Read
बैटरी समेत अन्य फीचर्स:
यह फोन 6000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है. यह ड्यूल 5जी सिम, ब्लूटूथ 5.4 और हाइब्रिड सिम स्लॉट को सपोर्ट करता है. सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा है. यह फोन एंड्रॉइड 16 पर चलता है. इसमें लावा का एआई आधारित सहायक वायु एआई (Vayu AI) भी दिया गया है. कंपनी फोन के लिए एक एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और दो साल के सुरक्षा अपडेट देगी.