Lava Bold 2 5G की सेल दोपहर 12 बजे से होगी शुरू, यहां से कर पाएंगे ऑर्डर; जानें कीमत

Lava Bold 2 5G की सेल आज भारत में शुरू होने जा रही है. अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां देखें सभी डिटेल्स.

Lava
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: Lava Bold 2 5G को कुछ ही दिन पहले भारत में लॉन्च किया गया था. आज इस फोन की सेल शुरू हो रही है. अगर आप अपने लिए नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको इस फोन की सभी डिटेल्स दे रहे हैं. सबसे पहले फीचर्स जानते हैं- यह फोन Lava Bold 5G का अपग्रेडेड वेरिएंट है. नए फोन को ड्यूल रियर कैमरा समेत मीडियाटेक डामेंसिटी 7000 सीरीज प्रोसेर के साथ पेश किया गया है. 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ यह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. यLava Bold 2 5G की कीमत और उपलब्धता.

Lava Bold 2 5G की कीमत की बात करें तो इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है. इस फोन के साथ 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिलेगा. इस फोन को अमेजन से खरीदा जा सकेगा. इस फोन को फैदर व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा. 

Lava Bold 2 5G के फीचर्स:

ड्यूल सिम स्मार्टफोन के साथ आने वाला यह  फोन एंड्रॉइड 15 के साथ उपलब्ध कराया गया है. यह फोन ब्लॉटवेयर-फ्री और ऐड-फ्री एक्सपीरियंस के साथ बनाया गया है. फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड स्क्रीन उपलब्ध कराई गई है. 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ यह फोन कमाल की पिक्चर क्वालिटी देता है. फोन को IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से बचा रहता है. 

लावा फोन के अन्य फीचर्स:

यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7060 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 6 जीबी की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है. फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है. इसका पहला सेंसर सोनी का है, जो 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है. वहीं, दूसरे कैमरा के बारे में ज्यादा डिटेल नहीं मिली है. इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध कराया गया है. यह कैमरा होल-पंच डिस्प्ले कटआउट के अंदर दिया गया है. फोन में 5000mAh की बैटरी मौजूद है. इसके साथ ही 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है.