महज 55 रुपये में 30 दिन तक देखें 1000+ चैनल, जानें कैसे करें रिचार्ज
रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक नया सस्ता प्लान लॉन्च किया है. इसका नाम है JioTV Pro. यह प्लान सिर्फ 55 रुपये में आता है और 30 दिनों तक चलता है.
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक नया सस्ता प्लान लॉन्च किया है. इसका नाम है JioTV Pro. यह प्लान सिर्फ 55 रुपये में आता है और 30 दिनों तक चलता है. यह प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इस प्लान को कैसे रिचार्ज कर सकते हैं और इसमें क्या-क्या बेनिफिट्स मिलेंगे, चलिए जानते हैं.
इस प्लान में क्या-क्या बेनिफिट्स मिलेंगे?
JioTV Pro प्लान में 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल मिलते हैं. ये चैनल 16 से ज्यादा भारतीय और विदेशी भाषाओं में उपलब्ध हैं. ज्यादातर पॉपुलर चैनल जैसे JioStar, Sony, Sun TV, Warner Bros. Discovery आदि HD क्वालिटी में देख सकते हैं. यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है, जो ज्यादातर मोबाइल पर टीवी देखते हैं.
यह प्लान प्रीमियम स्पोर्ट्स चैनल नहीं देता. अगर आप क्रिकेट, फुटबॉल जैसी बड़ी स्पोर्ट्स इवेंट्स देखना चाहते हैं तो यह प्लान आपके काम नहीं आएगा. इसके लिए आपको दूसरे जियो प्लान या अलग स्पोर्ट्स सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है. बता दें कि इसमें 10MB इमरजेंसी डाटा भी दे रहा है. ज्यादा इस्तेमाल के लिए नहीं है, लेकिन बैकअप के रूप में काम आ सकता है.
Also Read
इस प्लान को कैसे रिचार्ज करें?
-
सबसे पहले MyJio ऐप खोलनी होगी.
-
फिर Recharge सेक्शन पर जाएं.
-
इसके बाद Entertainment Plans में जाएं.
-
इसके बाद ₹55 वाला JioTV Pro प्लान सेलेक्ट करें.
-
रिचार्ज पूरा होने के बाद JioTV ऐप में अपने Jio नंबर से लॉगिन करें.
JioTV ऐप में और क्या है?
JioTV ऐप सिर्फ लाइव चैनल ही नहीं देता. इसमें SonyLIV, ZEE5 और MX Player जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स के कुछ मूवीज और शोज भी देख सकते हैं. JioTV Pro प्लान उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो सस्ते में न्यूज, मूवीज, सीरियल और रीजनल चैनल देखना चाहते हैं. लेकिन स्पोर्ट्स प्रेमियों को निराशा हो सकती है. Jio इस प्लान के जरिए सस्ते मनोरंजन को बढ़ावा दे रहा है.