Budget 2026

Jio ने यूजर्स को महंगाई से दिलाई आजादी! फ्री दे रहा 3599 रुपये का एनुअल प्लान

Jio Freedom Offer: अगर आप अपने घर के वाई-फाई की स्पीड से परेशान हो गए हैं और उसे चेंज करने के बारे में सोच रहे हैं तो जियो के फ्रीडम ऑफर पर नजर डाल सकते हैं. Jio Airfiber कनेक्शन के साथ 3,599 रुपये का एनुअल प्लान फ्री दिया जा रहा है. इन प्लान्स में क्या-क्या दिया जा रहा है, चलिए जानते हैं.

Social Media
India Daily Live

Jio Freedom Offer: Reliance Jio ने अपने फ्रीडम ऑफर को बढ़ा दिया है. इस ऑफर के तहत अगर आप Jio Airfiber कनेक्शन लेने का प्लान कर रहे हैं तो आप एक प्रमोशनल ऑफर का लाभ ले सकते हैं. कंपनी अब नए Jio Airfiber कनेक्शन के साथ 3,599 रुपये का एनुअल प्लान फ्री दे रहा है. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, Jio नया Airfiber कनेक्शन बुक करने पर यह प्लान फ्री दे रही है. 

Airfiber कनेक्शन का लाभ उठाने के लिए, यूजर्स को अपनी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी. इसके बाद 50 रुपये का रिफंडेबल बुकिंग शुल्क देना होगा. इसके लिए आपको बोनस के तौर पर 50 रुपये का डाटा पैक फ्री दिया जाएगा. इसके अलावा Airfiber ऑफर में 30% छूट दी जा रही है जिसके बाद 3 महीने का प्लान 2,121 रुपये में दिया जाएगा. इसमें यूजर्स को 1,000 रुपये की कीमत वाला इंस्टॉलेशन फ्री दिया जाएगा. 

नए Jio AirFiber कनेक्शन के साथ यूजर को क्या-क्या मिलेगा:

Jio AirFiber कनेक्शन के साथ 800 से ज्यादा डिजिटल टीवी चैनल, 15 से ज्यादा ओटीटी प्लान और 1 जीबीपीएस वाई-फाई स्पीड दी जाएगी. इसमें हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, मलयालम, गुजराती, पंजाबी और अन्य जैसी 14 से ज्यादा लोकल लैंग्वेज का सपोर्ट शामिल है. यह ओक ऑल इन वन पैक है. इसके साथ आपको नेटफ्लिक्स, जियोसिनेमा, सोनिलिव, जी5, सन नेक्स्ट, डिज्नी+ हॉटस्टार जैसी 17 लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स का एक्सेस दिया जाएगा. 

Jio Jio

3,599 रुपये के मोबाइल प्लान में क्या बेनिफिट्स मिलेंगे: 

इस प्लान में यूजर्स को 365 दिन के लिए हर दिन 2.5 जीबी डाटा मिलेगा जिसके बाद पूरी वैधता के दौरान 912.5 जीबी डाटा दिया जाएगा. वहीं, हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा भी दी जाएगी. इसमें प्रतिदिन 100 एसएमएस भी उपलब्ध कराए जाएंगे. साथ ही इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ मिलेगा.