कॉल के दौरान न दबाएं 9 नंबर, हो जाएगा लाखों रुपये का फ्रॉड


India Daily Live
21 Aug 2024

ऐसे होती है कॉल शुरू

    लोगों को एक रिकॉर्डेड मैसेज सुनाया जाता है जिसमें उन पर अवैध पैकेज भेजने या रिसीव करने का आरोप लगते हैं.

9 दबाकर होता है स्कैम

    अधिक सहायता के लिए 9 दबाने के लिए कहा जाता है और लोग घबराकर ऐसा कर भी देते हैं.

स्कैमर का काम शुरू

    फिर स्कैमर खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताता है और व्यक्ति पर अवैध पार्सल भेजने या रिसीव करने का आरोप लगाते हैं.

मांगते हैं टैक्स

    स्कैमर्स इस पैकेज पर लोगों से टैक्स मांगते हैं और अगर यूजर मना कर दें तो उन्हें डराया जाता है और ब्लैकमेल भी किया जाता है.

ऐसे बचें

    इन 4 टिप्स को फॉलो कर आप कस्टम स्कैम से बच सकते हैं.

घरवालों से कंफर्म करें

    आपको अपने परिवार से यह कंफर्म करना होगा कि कहीं उन्होंने आपको कोई कुरियर तो नहीं भेजा है. अगर ऐसा न हो तो कॉल या मैसेज को इग्नोर कर दें.

CBIC से करें चेक

    भारतीय कस्टम से आई किसी भी कॉल को आप CBIC की वेबसाइट पर डॉक्यूमेंट आइडेंटिटी नंबर का इस्तेमाल कर वेरीफाई कर सकते हैं.

लिंक पर न करें क्लिक

    फोन पर आए किसी भी तरह के लिंक पर क्लिक न करें.

पुलिस को करें रिपोर्ट

    इस तरह के मामले की सूचना आपको तुरंत लोकल पुलिस को देनी होगी. आप साइबर क्राइम डिपार्टमेंट को भी रिपोर्ट कर सकते हैं.

More Stories