अब चश्मा करेगा UPI पेमेंट, Jio के AI Glasses में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Jio ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में AI स्मार्ट ग्लासेस पेश किए हैं. इनमें कैमरा, AI वॉयस असिस्टेंट, लाइव ट्रांसलेशन, AI नोट टेकिंग और लाइव क्रिकेट कमेंट्री जैसे फीचर्स हैं.

Pinterest
Km Jaya

भारत में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में Jio ने अपने नए AI वियरेबल प्रोडक्ट्स पेश किए हैं. इनमें AI स्मार्ट ग्लासेस, कैमरा ग्लासेस, ऑडियो ग्लासेस और AI इयरबड्स जैसे डिवाइस शामिल हैं. Jio के AI ग्लासेस की सबसे खास बात इसका स्कैन एंड पे फीचर है. इसकी मदद से यूजर्स स्मार्टफोन जेब से निकाले बिना UPI पेमेंट कर सकेंगे.

Jio AI Glasses में कैमरा दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर दुकान पर लगे UPI QR कोड को स्कैन कर सकेगा. QR कोड की तरफ देखने के बाद यूजर को सिर्फ वॉयस कमांड देना होगा और पेमेंट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. यानी पेमेंट करने के लिए बार-बार स्मार्टफोन निकालने, उसे अनलॉक करने या पेमेंट ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी.

UPI Circle से जुड़ा है पेमेंट फीचर

कंपनी के मुताबिक इस फीचर में UPI Circle का इस्तेमाल किया गया है. इसके तहत यूजर एक ट्रांजैक्शन में अधिकतम 5,000 रुपये तक की पेमेंट कर सकता है. वहीं इसकी अधिकतम सीमा 15,000 रुपये तक बताई गई है. ये सीमाएं Jio की ओर से तय नहीं की गई हैं, बल्कि UPI Circle के नियमों के तहत निर्धारित होती हैं.


AI असिस्टेंट भी करेगा कई काम

Jio AI Glasses को सिर्फ पेमेंट तक सीमित नहीं रखा गया है. इनमें AI वॉयस असिस्टेंट दिया गया है, जो यूजर के कमांड पर अलग-अलग काम कर सकता है. कंपनी ने इसमें कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी दिया है. इससे अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोगों के बीच बातचीत को आसान बनाने में मदद मिल सकती है.

लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा

इन AI ग्लासेस में लाइव ट्रांसलेशन का फीचर भी दिया गया है. इसकी मदद से अलग-अलग भारतीय भाषाएं बोलने वाले लोग एक-दूसरे की बात समझ सकते हैं. बातचीत के दौरान ग्लासेस भाषा को समझकर उसे दूसरी भाषा में ट्रांसलेट करने में मदद करेंगे.

मीटिंग में बनाएगा AI नोट्स

Jio AI Glasses में AI नोट टेकिंग का फीचर भी मौजूद है. मीटिंग या किसी जरूरी बातचीत के दौरान यह जरूरी बातों को नोट करने में मदद कर सकता है. इससे यूजर को अलग से फोन या नोटबुक निकालकर हर बात लिखने की जरूरत कम हो सकती है.

क्रिकेट की लाइव कमेंट्री भी मिलेगी

कंपनी ने AI ग्लासेस में लाइव क्रिकेट कमेंट्री का फीचर भी शामिल किया है. इसके जरिए यूजर्स क्रिकेट मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स और कमेंट्री हासिल कर सकेंगे. इस तरह Jio का नया AI वियरेबल पेमेंट के साथ-साथ ट्रांसलेशन, नोट्स और मनोरंजन जैसे कई कामों में उपयोगी बनाने की कोशिश करता है.