7200mAh बैटरी और 32MP फ्रंट कैमरा से लैस iQOO Z11xa 5G हुआ लॉन्च, जानें कीमत

iQOO Z11xa 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन iQOO Z11x 5G के लॉन्च होने के कुछ महीनों बाद आया है. इस फोन को दो कलर में पेश किया गया है.

iQOO
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: iQOO Z11xa 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन iQOO Z11x 5G के लॉन्च होने के कुछ महीनों बाद आया है. इस फोन को दो कलर में पेश किया गया है. फोन की खासियतों की बात करें तो यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 7000 सीरीज चिपसेट के साथ आती है. वहीं, इस फोन में 7200 एमएएच की बैटरी दी गई है. इसमें ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है. चलिए जानते हैं iQOO Z11xa 5G की कीमत.

iQOO Z11xa 5G की कीमत और उपलब्धता:

भारत में iQOO Z11xa 5G के बेस वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये से शुरू होती है. इस फोन को खरीदने के लिए अगर आप आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 1,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट कूपन दिया जाएगा. इसेक साथ ही 6 महीने तक के नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन का भी फायदा उठाया जा सकता है.

इस फोन की सेल 14 सितंबर दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी. इसे अमेजन से खरीदा जा सकेगा. iQOO Z11xa 5G को प्रिजमैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा. 


iQOO Z11xa 5G के फीचर्स:

यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफोन है. यह Origin 6 पर आधारित एंड्रॉइड 16 पर काम करता है. इसमें 6.76 इंच (1080x2344 पिक्सल) की LCD स्क्रीन दी गई है. इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है. इसमें AI गेम वॉइस चेंजर और 4D गेम वाइब्रेशन जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं.

यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट से लैस है. इसमें 8 जीबी तक रैम मौजूद है. सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है. फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा भी मौजूद है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है. इसके साथ ही 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है. फोन में 7200 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है.