₹34,999 में लॉन्च हुआ iQOO Z11, 7050mAh बैटरी समेत ये हैं खासियतें
भारतीय मार्केट में iQOO Z11 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर समेत 12 जीबी तक रैम के साथ उपलब्ध कराया गया है.
नई दिल्ली: भारतीय मार्केट में iQOO Z11 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर समेत 12 जीबी तक रैम के साथ उपलब्ध कराया गया है. इसके साथ ही 144 हर्ट्ज का रिफ्रेशष रेट और 6.83 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है. इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा समेत 7050 एमएएट ती बैटरी मौजूद है. इस फोन की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है.
iQOO Z11 की कीमत और उपलब्धता:
इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है. इसके अलावा 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है. इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है.
लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके अलावा 6 महीने तक के लिए नो-कॉस्ट EMI विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फोन को अमेजन, iQOO इंडिया वेबसाइट, रिलायंस डिजिटल और देश भर में iQOO और Vivo के रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी.
Also Read
iQOO Z11 के फीचर्स:
यह ड्यूल-सिम स्मार्टफोन है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है. इस फोन में 6.83 इंच की 1.5K 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है. इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक की है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12 जीबी तक की रैम दी गई है. इसके साथ ही 3800 स्क्वायर mm का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है.
कैमरा और बैटरी:
इस फोन में OIS और f/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा मौजूद है. इसके साथ ही 115 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी दिया गया है. इसके अलावा 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है. फोन में 7050 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 44 वॉट फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे ऑप्शन मौजूद है. यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है.