लूट लो! 10000 रुपये गिर गई 50MP कैमरा वाले iQOO Neo 7 Pro 5G की कीमत
Discount on iQOO Neo 7 Pro 5G: अगर आप नया फोन खरीदना चाहते हैं तो आपको iQOO Neo 7 Pro 5G काफी पसंद आ सकता है. इस फोन के साथ 10,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और EMI ऑफर भी उपलब्ध है. सभी ऑफर्स के बादे इसकी कीमत कितनी रह जाएगी चलिए जानते हैं.
Discount on iQOO Neo 7 Pro 5G: अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको Amazon Sale में मिल रहा एक कमाल का ऑफर बता रहे हैं. बेहद ही स्टाइलिश डिजाइन के साथ आने वाला iQOO Neo 7 Pro 5G यहां से 10,000 रुपये की सीधी छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावा भी कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिसके बाद इसकी कीमत और भी कम हो जाती है. फीचर्स की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर, 5000 एमएएच की बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेसंर दिाय गया है. चलिए जानते हैं iQOO Neo 7 Pro 5G की कीमत और ऑफर्स के बारे में.
इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है लेकिन 25% फ्लैट डिस्काउंट के साथ इसे 29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसके साथ ही नो कॉस्ट EMI के तहत हर महीने 5,000 रुपये देकर भी इसे ऑर्डर किया जा सकता है. इसके अलावा 27,550 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने के बाद यूजर्स को यह फोन 2,449 रुपये में मिल जाएगा.
iQOO Neo 7 Pro 5G के फीचर्स:
-
इस फोन में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है.
-
गेमर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एक गेमिंग चिप दी गई है जो गेमिंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस देगी और पावर कंप्जप्शन को भी कम करेगी.
-
इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 120 वॉट फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करती है.
-
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है.
-
फोन में 6.78 इंच का एफएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2400 × 1080 है.