सर्विस सेंटर पर फोन देने से पहले जरूर करें ये काम
India Daily Live
18 Jun 2024
फोन रिपेयर
फोन को ठीक कराने के लिए आपको उसे रिपेयरिंग शॉप पर लेकर जाना पड़ता है.
समझदारी जरूरी
सर्विस सेंटर पर फोन को आंख बंद करके और विश्वास करके छोड़कर नहीं आना चाहिए.
गलती पड़ेगी भारी
आपकी एक गलती आपको ही भारी पड़ जाएगी.
किन बातों का रखें ख्याल
सर्विस सेंटर पर फोन देते समय आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा.
पक्का बिल
पक्का बिल जरूर लें. कई बार बिना पार्ट्स बदले ही आपसे पैसा चार्ज कर लिया जाता है. इसके लिए पक्का बिल जरूरी है.
लिस्ट बनाएं
फोन में क्या-क्या दिक्कत आ रही है इसकी एक लिस्ट बनाएं और फिर सर्विस सेंटर पर जाएं.
डाटा बैकअप
फोन को सर्विस सेंटर पर देने से पहले सभी डाटा का बैकअप जरूर लें. कई बार सेंटर वाले फोन को रीसेट कर देते हैं और आपका डाटा गायब हो जाता है.
ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर
आपको हमेशा फोन को ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर ही लेकर जाना होगा. इससे फोन के साथ फर्जीवाड़ा कम होता है.
नहीं होगा नुकसान
अगर आप इन बातों का ख्याल रखेंगे तो आपको नुकसान नहीं होगा.