IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

इस साल दस्तक देगा iPhone Fold, यहां जानें सभी संभावित डिटेल्स

iPhone Fold पर काम किया जा रहा है. इस फोन को इस साल लॉन्च किया जा सकता है. यहां जानें इस फोन से संबंधित सभी संभावित जानकारी.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: अमेरिका की टेक कंपनी एप्पल के फोल्डेबल फोन पर कई सालों से बात की जा रही है. इस रेस में पहले से ही सैमसंग, हुआवे, मोटोरोला, वनप्लस, जैसी कंपनियां शामिल हैं. अब एप्पल भी इस रेस में शामिल हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, Apple आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल iPhone बना रहा है. यह 2026 में पेश किया जा सकता है. इसे iPhone Fold कहा जा रहा है. 

लीक के अनुसार, यह फोन स्प्रिंग सीजन में लॉन्च हो सकता है. यह लगभग वही समय है, जब एप्पल अपने फोन लॉन्च करता है. कुछ विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यह थोड़ा बाद में भी आ सकता है, जो प्रोडक्शन पर निर्भर करेगा. भारत में, इसके 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत तक आने की उम्मीद है.

कैसा दिखेगा iPhone Fold?

इस फोन का डिजाइन किताब जैसा होगा. कुछ लीक्स के अनुसार, यह फोन Samsung के Galaxy Z Fold जैसा ही दिखेगा. लीक के मुताबिक, इसमें अंदर की तरफ 7.8 इंच की बड़ी OLED स्क्रीन और बाहर की तरफ 5.5 इंच की स्क्रीन होगी. यह फोन बहुत पतला होगा. रिपोर्ट के अनुसार, फोल्ड का निशान इसमें दिखाई नहीं देगा. इसकी हिंज क्वालिटी काफी अच्छी होगी. 

क्या होंगी खासियतें?

ऐसा कहा ज रहा है कि यह फोन ए20 चिपसेट से लैस हो सकता है. इसमें एआई के आधुकनिक फीचर्स होंगे. इसके साथ ही बैटरी लाइफ भी दी जाएगी. कैमरा की बात करें तो इसमें ड्यूल 48 मेगापिक्सल का सेंसर होगा. दोनों स्क्रीन पर सामने की तरफ कैमरे होंगे. इसमें टच आईडी साइड बटन दिया जा सकता है. इसके साथ ही 5000mAh या उससे भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है. 

iPhone Fold की कीमत: 

खबरों की मानें तो यह फोल्डेबल iPhone काफी महंगा आ सकता है. इसकी कीमत $2000 से $2399 (टैक्स से पहले लगभग 1.85 लाख रुपये से 2.20 लाख रुपये) के बीच हो सकती है. भारत में, इसकी अंतिम कीमत 2.3 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है. इस तरह, यह Apple का अब तक का सबसे महँगा iPhone बन जाएगा.