Weather

iPhone 16 या iPhone 17? आपके लिए कौन-सा ऑप्शन रहेगा बेस्ट

iPhone 16 or iPhone 17: अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और कंफ्यूजन हैं कि iPhone 16 और iPhone 17 में से कौन-सा फोन खरीदें, तो यहां हम आपको इसका जवाब दे रहे हैं.

Apple
Shilpa Srivastava

iPhone 16 or iPhone 17: Apple iPhone 17 लॉन्च हो चुका है. इसकी शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है. यह प्रोमोशन डिस्प्ले, A19 चिप और बड़ी बैटरी जैसे अपग्रेड के साथ आता है. इस फोन के लॉन्च के साथ लोगों के मन में एक सवाल आ रहा है कि क्या आईफोन 17 खरीदना सही रहेगा या फिर आईफोन 16 ही एक बेहतर ऑप्शन साबित होगा. आईफोन 16 की कीमत 69,900 रुपये हो जाती है. 

अगर आप भी इसे लेकर कंफ्यूज हैं, तो यहां हम आपको आईफोन 17 और आईफोन 16 के बीच आपको कौन-सा फोन खरीदना चाहिए, ये बता रहे हैं. 

iPhone 16 या iPhone 17: कीमत

iPhone 16: iPhone 17 के लॉन्च के बाद, इसकी कीमत कम हो गई है. अब यह डिवाइस बेस मॉडल के लिए लगभग 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. iPhone 17 की बात करें तो इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये से शुरू होती है. अगर आप बजट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो आप आईफोन 16 खरीद सकते हैं. इन दोनों की कीमतों में 13,000 से 15,000 रुपये तक का अंतर है. कम कीमत में फोन खरीदना है तो आईफोन 16 सही रहेगा. 

iPhone 16 या iPhone 17: डिस्प्ले

iPhone 16 में प्रोमोशन के बिना एक स्टैंडर्ड OLED डिस्प्ले है. वहीं, लेटेस्ट iPhone 17 में 6.3 इंच का प्रोमोशन (120Hz) OLED डिस्प्ले है. यह 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आता है. यह ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले को सपोर्ट करता है. ऐसे में अगर आप बेहतर एनिमेशन, बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी और डायनामिक रिफ्रेश रेट चाहते हैं, तो iPhone 17 क्लियर विनर है. 

iPhone 16 या iPhone 17: परफॉर्मेंस

iPhone 16 A18 चिप के साथ आता है. वहीं, iPhone 17 लेटेस्ट A19 चिप के साथ आता है. यह सीपीयू/जीपीयू को बेहतर बनाता है. साथ ही इसमें N1 नेटवर्किंग चिप (वाई-फाई 7/ब्लूटूथ 6) मौजूद है. अगर आप बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं तो आईफोन 17 आपके लिए सही रहेगा. 

iPhone 16 या iPhone 17: बैटरी 

iPhone 17 8 घंटे तक ज्यादा वीडियो प्लेबैक देने का दावा करता है. महज 20 मिनट की चार्जिंग में फोन 50 फीसद तक चार्ज हो जाता है. iPhone 16 की बात करें तो यह बैटरी लाइफ के बारे में थोड़ा पीछे है. 

iPhone 16 या iPhone 17: कैमरा 

iPhone 17 की बात करें तो इसमें 48MP का ड्यूल फ्यूजन सिस्टम दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल के ही वाइड + अल्ट्रा-वाइड सेंसर है. साथ ही 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है. यह आईफोन 16 से कहीं बेहतर है. आईफोन 16 में 48MP + 12MP का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. वहीं, 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.