अपने पुराने फोन से ले पाएंगे हाई-क्वालिटी फोटो, बस ये टिप्स करें फॉलो
Photography Tips: अगर आप अपने फोन से अच्छी फोटो खींचना चाहते हैं फिर चाहें आपको फोन पुराना ही क्यों न हो, तो हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जो आपकी इस काम में मदद करेंगे. साथ ही आपको प्रोफेशनल फोटोग्राफर बनाने की पहली सीढ़ी पर भी ले जाएंगे. चलिए जानते हैं.
Photography Tips: क्या आप फोटोग्राफी का शौक है? अगर हां, तो आपको फोटो खींचना बेहद पसंद होगा. लेकिन कई बार लोगों के पास पुराना फोन होता है जिससे वो अच्छी फोटो नहीं खींच पाते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो यहां हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिनके जरिए आप फोटोग्राफी भी अच्छी कर पाएंगे और अपनी स्किल्स को और निखार पाएंगे. फोटो खींचने के लिए केवल अच्छा कैमरा ही नहीं बल्कि और भी बहुत कुछ जरूरी होता है.
कैमरा लेंस से अलग आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा. इसमें बैकग्राउंड से लेकर लाइटिंग तक कई बातें जरूरी होती हैं. ऐसे में फोटो खींचते समय इन 10 बातों का ख्याल रखेंगे तो हमेशा अच्छी फोटो खींच पाएंगे.
पुराने फोन से भी खींच पाएंगे बढ़िया फोटोज:
-
आपको अपने कैमरा की सेटिंग्स को समझना चाहिए. साथ ही मोड भी चेक करने चाहिए.
-
फोटो खींचने के लिए हमेशा रोशनी जरूरी होती है. ऐसे में किसी ऐसी जगह फोटो खींचे जहां पर लाइट अच्छी आ रही हो.
-
बैकग्राउंड अस्त-व्यस्त नहीं होना चाहिए. अगर बैकग्राउंट में व्हाइट या ऑफ व्हाइट कलर की दीवार हो या फिर नैचुरल सीन हो तो बेहतर रहेगा.
-
अपने सब्जेक्ट को शार्प बनाने के लिए ऑटोफोकस या मैन्युअल फोकस का इस्तेमाल कर सकते हैं.
-
थर्ड्स, लीडिंग लाइन्स और फ्रेमिंग के नियम का का पालन करें.
-
बैकग्राउंड को धुंधला करने और अपने सब्जेक्ट पर उभारने के लिए अपर्चर का इस्तेमाल करें.
-
किसी फोटो को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग डायरेक्शन, पोज और लाइटिंग सेटअप के साथ फोटो लें. कलर, कंट्रास्ट और एक्सपोजर को बढ़ाने के लिए लाइटरूम या फोटोशॉप जैसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें.
-
प्रैक्टिस करते रहें. जितना ज्यादा शूट करेंगे उतने ही बेहतर होते चले जाएंगे और फिर किसी भी फोन से बेहतर फोटो ले पाएंगे.
-
कम रोशनी में एक अच्छे शॉट के लिए ट्राईपॉड का सहारा लें.
-
फोकस और लाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.