गर्मियों में बिजली बिल कम करने के 4 जरूरी टिप्स, पंखे से ऐसे होगी बचत
अगर आप गर्मियों में पंखे का इस्तेमाल करते हैं और इससे बिजली का बिल ज्यादा आता है, तो कुछ टिप्स हम आपको यहां दे रहे हैं, जो बिजली खपत को कम करने में मदद करेंगे.
नई दिल्ली: गर्मियों के दिन में बिजली का बिल तेजी से बढ़ता है. एसी, कूल, सीलिंग फैन… इनके बिना गर्मी से राहत पाना नामुमकिन हो जाता है. अगर सीलिंग फैन की बात करें तो यह हवा तो देता है लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता होता है कि यह बिजली भी बहुत ज्यादा खाता है. कई बार हमें समझ ही नहीं आता है कि आखिर बिजली का बिल इतना आ कैसे रहा है.
ऐसे में आपको सीलिंग फैन को लेकर कुछ बातों का ख्याल रखना होगा, जिससे पंखा भी भरपूर चलेगा और बिलजी भी कम खर्च होगी., चलिए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ.
BLDC फैन रहेगा अच्छा चुनाव:
अगर आप BLDC फैन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बिजली का बिल कम आएगा. पहले के समय के पंखे की बात करें तो यह करीब 70 वॉट या फिर उससे भी ज्यादा बिजली खर्च करते थे, लेकिन BLDC फैन की बात करें तो यह 28 से 35 वॉट बिजली खर्च करने का दावा करते हैं. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह पुराने पंखों से आधी बिजली खर्च करते हैं. यह फैन थोड़ा महंगा जरूर पड़ता है, लेकिन बाद में जब बिजली का बिल कम आता है, तो राहत मिलती है.
Also Read
BEE रेटिंग जरूर करें चेक:
BEE रेटिंग से काफी कुछ पता चल जाता है. इससे यह पता चलता है कि कौन-सा फैन कम बिजली में अच्छी परफॉर्मेंस देता है. 5 स्टार वाले फैन कम स्टार रेटिंग वाले फैन की तुलना में कम बिजली खर्च करते हैं. ऐसे में पंखा खरीदते समय आपको इस रेटिंग का खास ख्याल रखना चाहिए.
कमरे के साइज के अनुसार खरीदें फैन:
कमरे के साइज के हिसाब से आपको पंखा लेना होगा. अगर कमरा बड़ा है और आपने छोटा पंखा ले लिया है, तो हवा पूरे कमरे में ठीक से फैल नहीं पाएगी. ऐसे में पंखा ज्यादा देर तक चलाना होगा और बिजली भी ज्यादा खर्च होगी. ज्यादातर भारतीय घरों के लिविंग रूम और बेडरूम के लिए 1200 मिमी या उससे बड़ा फैन सही रहते हैं. सही साइज का फैन होना बेहद जरूरी हो जाता है.
पंखे को साफ करना जरूरी:
पंखे को साफ करना भी अच्छी हवा के लिए जरूरी है. हर तीन महीने में पंखे के ब्लेड बढ़िया से साफ कर दें. धूल जमने से पंखा ठीक से हवा नहीं देता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ब्लैड गंदे रहने से पंखे को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, सही हवाल देने के लिए. साथ ही बिजली भी बहुत खर्च होती है.