Aadhaar Card पर कितने सिम कार्ड हैं रजिस्टर्ड? बस 2 मिनट में यूं करें पता
Aadhaar Card Tips: आप अपने आधार कार्ड से 9 नंबर यानी सिम कार्ड रजिस्टर्ड करवा सकते हैं. ऐसे में अगर आपको पता करना है कि आपका आधार कार्ड कौन-कौन से सिम कार्ड से रजिस्टर्ड है तो नीचे दिए स्टेप्स को जरूर फॉलो करें. नीचे दी गई वेबसाइट की मदद से आप अनजान रजिस्टर्ड सिम कार्ड को ब्लॉक या रिपोर्ट करवा सकते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
Aadhaar Card: भारत में आधार कार्ड आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट के रूप में जाना जाता है. कोई भी सरकारी काम करवाना हो तो आधार कार्ड की जरूरत पड़ जाती है. अगर आपको नए सिम कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट बनवाना है तो आधार कार्ड बहुत जरूरी होता है. आजकल वेरिफिकेशन या किसी भी चीज के लिए आधार कार्ड मांगा जाता है. वेरिफिकेशन के लिए आपके आधार कार्ड पर एक OTP आता है जिसके जरिए वेरिफिकेशन का प्रोसेस पूरा हो जाता है.
लेकिन इसके लिए आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर या सिम कार्ड को रजिस्टर्ड कराना होता है. आप आधार कार्ड से कई नाम सिम कार्ड रजिस्टर्ड करवा सकते हैं. ऐसे में कभी-कभी फ्रॉड होने की संभावना बढ़ जाती. अगर आपको पता लगाना है आपके आधार कार्ड से कौन-कौन से सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं तो इस नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करें.
इन स्टेप्स को करें फॉलो
सिम कार्ड आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड है या नहीं इसका पता करने के लिए https://tafcop.sancharsaath.gov.in/telecomUser/ वेबसाइट पर जाएं.
नीचे दिए बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर फिल करें. इसके बाद कैप्चा भरें और 'रिक्वेस्ट ओटीपी' पर क्लिक करें. ओटीपी डालें और 'लॉगिन' पर क्लिक करें. यह करने के बाद स्क्रीन पर आपकी आईडी पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों की एक लिस्ट दिखाई देगी. इससे आप पता लगाएं ये नंबर आपके है या नहीं.
Also Read
- फ्रिज में छिपकर खा ली मिठाई, पकड़ाई तो बनी मासूम, 'छोटी चोरनी' के वीडियो ने धूम मचा दिया
- कपिल देव ने लगाई गुहार अब BCCI ने किया अंशुमान गायकवाड़ की मदद का ऐलान, ब्लड कैंसर से जूझ रहे पूर्व खिलाड़ी
- जानवरों से बेइंतहा प्यार या मासूमों पर रहम, कैसे अनंत अंबानी ने प्रोजेक्ट Vantara से जीता सबका दिल?
वेबसाइट देता है ये ऑप्शन
अगर इस लिस्ट में कुछ नंबर आपके नहीं है तो इस कंडीशन में वेबसाइट पर 3 ऑप्शन देती है, जिसमें 'मेरा नंबर नहीं', 'आवश्यक नहीं' और 'आवश्यक' शामिल है. TAF-COP की वेबसाइट नंबरों को रिपोर्ट और ब्लॉक करने का ऑप्शन भी देता है. आप उन नंबर को रिपोर्ट कर सकते हैं जो आईडी के साथ रजिस्टर्ड कर सकते हैं आपका या किसी सदस्य का नहीं है.