Smart TV में इन 5 तरीकों से होता है AI का इस्तेमाल, जानकर रह जाएंगे हैरान

Smart TV AI: जिस तरह से फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस छाया हुआ है, ठीक उसी तरह से स्मार्ट टीवी में भी AI का बोलबाला है. एआई स्मार्ट टीवी में किस तरह से मदद करता है, अगर आप ये नहीं जानते हैं तो यहां हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं. चलिए जानते हैं कि स्मार्ट टीवी में AI कैसे काम करेगा. 

Canva
Shilpa Srivastava

Smart TV AI: होम एंटरटेनमेंट के लिए स्मार्ट टीवी बेस्ट च्वाइस होती है. इसे और भी ज्यादा स्मार्ट बनाया जा रहा है. जिस तरह से फोन में AI आने लगा है ठीक उसी तरह से स्मार्ट टीवी में भी AI का इस्तेमाल होने लगा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्मार्ट टीवी में इस्तेमाल किया जाता है. इससे टीवी देखने का एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा बेहतर हो जाता है. ऑडियो साउंड से लेकर वॉयस कमांड तक कई काम AI के जरिए किए जा सकेंगे. 

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि स्मार्ट टीवी में AI को इस तरह से इस्तेमाल किया जाता है. इससे टीवी को देखने का एक्सपीरियंस दोगुना हो जाएगा. यहां हम आपको 5 तरीके बता रहे हैं जिससे यह पता चलेगा कि स्मार्ट टीवी में AI को कैसे इस्तेमाल किया जाता है. 

1. कमाल पिक्चर क्वालिटी: 

एडवांस स्मार्ट टीवी एआई इंजन से लैस होते हैं जो विजुअल आउटपुट को काफी बेहतर बनाते हैं. AI किसी मूवी में डार्क विजुअल्स का पता लगाते हैं और फिर पिक्चर क्वालिटी को बेहतर करते हैं. 

2. वॉयस कंट्रोल:

आप स्मार्ट टीवी को वॉयस कंट्रोल के जरिए ऑपरेट कर सकते हैं. एडवांस NLP कैपेबिलिटी टीवी को वॉयस कमांड और क्वेरी की एक बड़ी सीरीज को समझने में मदद करती हैं. आप बोलकर इसे ऑपरेट कर पाएंगे. 

3. कंटेंट रिकमडेशन: 

आपका टीवी आपको आपकी पसंद के हिसाब से पर्सनल रिकमंडेशन देता है. इसे लिए डाटा को एनालाइज किया जाता है और फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की मदद से यूजर के हिसाब से कंटेंट दिया जाता है. 

4. स्मार्ट होम इंटीग्रेशन: 

टेलीविजन में स्मार्ट होम इंटीग्रेशन दिया गया होता है जिनकी मदद से टीवी में सिक्योरिटी कैमरा की फीड देखी जा सकती है. इन्हें स्मार्ट रेफ्रिजरेटर के साथ भी इंटीग्रेट किया जा सकता है जिसके ग्रॉसरी लिस्ट और रिमाइंडर का पता चलता है. 

5. एडेप्टिव साउंड सिस्टम: 

स्मार्ट टीवी में मौजूद AI आपके आस-पास की आवाज का पता लगाता है और फिर उसी हिसाब से ऑडियो आउटपुट देता है. AI बास लेवल को एन्हांस करता है और साउंड क्वालिटी को बढ़ाता है.