पानी में गिर गया है स्मार्टफोन? ऐसे हो जाएगा एकदम ठीक; फॉलो करें टिप्स

अगर आपका फोन गलती से पानी में गिर जाता है, तो आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा. यहां हम आपको इन्हीं के बारे में बता रहे हैं, जिससे फोन सुरक्षित रहेगा.

Grok AI
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: होली के दिन फोन का भीग जाना, एक आम बात है. अगर स्मार्टफोन पानी में गिर जाए, चाहे वह पूल हो, सिंक हो, टॉयलेट हो या बारिश का गड्ढा हो, तो आपको काफी नुकसान हो सकता है. हालांकि, कई मॉर्डन फोन ऐसे भी हैं जो IP67 या IP68 जैसी वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आते हैं. ये फोन को कुछ समय के लिए पानी से बचा लेते हैं, लेकिन कई बार ज्यादा देर तक फोन पानी में रहने से नुकसान झेलना पड़ सकता है. 

हालांकि, हम आपको कुछ ऐसी टिप्स की जानकारी दे रहे हैं, जो तब काम आएंगे, जब आपका स्मार्टफोन पानी में गिर जाए. अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आपको इन टिप्स को तुरंत फॉलो करना होगा, जिससे फोन को खराब होने से बचाने में मदद मिल सकती है. 

फोन की पावर करें ऑफ:

अगर आपका फोन पानी में गिर जाए तो आपको सबसे पहले फोन को ऑफ करना होगा. पावर बटन दबाकर रखें या इमरजेंसी शटडाउन का इस्तेमाल करें. गीले होने पर इसे चार्ज करने या वापस ऑन करने की कोशिश न करें. इससे फोन खराब हो सकता है.

एक्सेसरीज निकालें और बाहर से सुखाएं:

फोन का केस, सिम कार्ड, माइक्रोएसडी कार्ड, केबल, ईयरफोन, सब निकाल दें. फोन को चार्जिंग पोर्ट को नीचे कर थोड़ा टैप करें, जिससे एक्स्ट्रा पानी निकल जाए. बाहर के हिस्से को किसी मुलायम, बिना लिंट वाले कपड़े या पेपर टॉवल से हल्के हाथ से सुखाएं. 

कच्चे चावल के मिथ से बचें:

अगर आपको भी लगता है कि चावल में फोन को रखने से फोन के पोर्ट्स सूख जाते हैं, तो यह मिथ है. इससे परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है. Apple, Samsung और रिपेयर प्रोफेशनल्स के एक्सपर्ट इसे पूरी तरह से नकारते हैं. इससे चाव के छोटे कण फोन के पोर्ट्स में जा सकते हैं. इसके अलावा हेयर ड्रायर, ओवन या माइक्रोवेव जैसे हीट सोर्स भी गीले फोन के लिए खतरनाक हो सकते हैं. 

सही तरीके से फोन सुखाना है जरूरी:

फोन को रूम टेम्प्रेचर पर रहने दें. इसे सिलिका जेल के पैकेट के साथ एक सीलबंद बैग या कंटेनर में 24–48 घंटे या उससे ज्यादा समय के लिए रखें. सिलिका जेल चावल के खतरे के बिना नमी को असरदार तरीके से बाहर निकालता है. फोन को किसी फैन के नीचे भी रक सकते हैं. 

जरूरत पड़ने पर लें टेक्नीशियन की मदद: 

अगर फोन पूरी तरह से सूखने के बाद भी सही नहीं होता है, तो अच्छा होगा कि आप किसी ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर या प्रोफेशनल रिपेयर शॉप पर जाएं.