Pixel 11 vs iPhone 17: कीमत और कैमरे में कौन निकला आगे, जानें कौन रहा बेस्ट?
अगर आप Google Pixel 11 और iPhone 17 के बीच कंफ्यूज हैं और इन दोनों के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां हम आपको कीमत से लेकर फीचर्स तक सभी की डिटेल्स दे रहे हैं.
नई दिल्ली: Google Pixel 11 सीरीज को भारत में आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है. इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हैं. इनमें स्टैंडर्ड Pixel 11 मॉडल का सीधा मुकाबला iPhone 17 से होगा. दोनों फोन्स में से आपके लिए कौन-सा फोन सही रहेगा ये हम आपको यहां बता रहे हैं. फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक, यहां जानें सभी डिटेल्स.
Google Pixel 11 बनाम iPhone 17: कीमत
Google Pixel 11 की बात करें तो इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये से शुरू होती है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,04,999 रुपये है. यह स्मार्टफोन फ्रॉस्ट, हिबिकस, ऑब्सिडियन, पिस्टाचियो कलर में आता है.
वहीं, iPhone 17 की बात करें तो इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये है. हालांकि, टॉप-एंड 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये है. यह स्मार्टफोन लैवेंडर, मिस्ट ब्लू, सेज, व्हाइट और ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा.
Also Read
Google Pixel 11 बनाम iPhone 17: डिस्प्ले
Google Pixel 11 में 6.3 इंच का ओएलईडी एक्टुआ डिस्प्ले दिया गाय है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2424 है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मौजूद है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है. यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है.
iPhone 17 में 6.3 इंच का सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है. यह 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसके प्रोमोशन डिस्प्ले में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट दिया गया है. इसके साथ ही सेरेमिक शील्ड 2 की प्रोटेक्शन मौजूद है.
Google Pixel 11 बनाम iPhone 17: चिपसेट और बैटरी
Google Pixel 11 में लेटेस्ट टेंसर जी6 प्रोसेसर दिया या है. इसके साथ ही टाइटन एम3 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर मौजूद है. यह प्रोसेसर पिछली चिप की तुलना में परफॉर्मेंस बढ़िया देता है. इस फोन में 4985mAh की बैटरी मौजूद है, जो 30W वायर्ड और 25W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
वहीं, iPhone 17 में A19 चिपसेट है, जिसमें 16-कोर न्यूरल इंजन, छह-कोर CPU, न्यूरल एक्सेलेरेटर के साथ पांच-कोर GPU और हार्डवेयर-एक्सेलेरेटेड रे ट्रेसिंग की सुविधा दी गई है. फोन की बैटरी कैपिसिटी तो कंपनी ने रिवील नहीं की है लेकिन कंपनी का दावा है कि iPhone 17, iPhone 16 के मुकाबले आठ घंटे ज्यादा बैटरी लाइफ देता है.
Google Pixel 11 बनाम iPhone 17: कैमरे
Google Pixel 11 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है. इस फोन में 48 मेगापिक्सल (f/1.7) का प्राइमरी सेंसर मौजूद है. इसके साथ ही 13 मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम वाला 10.8 मेगापिक्सल (f/3.1) का टेलीफोटो कैमरा भी मौजूद है. इस फोन में 10.5 मेगापिक्सल (f/2.2) का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है.
वहीं, iPhone 17 में ड्यूल रियर कैमरा यूनिट है. इसमें सेंसर-शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS), 2x ऑप्टिकल जूम और 52mm फोकल लेंथ वाला 48 मेगापिक्सल (f/1.6) का फ्यूजन मेन कैमरा है. इसके साथ ही मैक्रो फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल (f/2.2) का फ्यूजन अल्ट्रावाइड कैमरा भी है. इस फोन में 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है.