फोल्डेबल फोन मार्केट में धमाका, आ गया Google Pixel 11 Pro Fold; जानें कीमत और फीचर्स

फोल्डेबल मार्केट में धमाल मचाने के लिए Google Pixel 11 Pro Fold भारत में आ गया है. यह माउंटेन व्यू की टेक कंपनी का नेक्स्ट जेन बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है.

Google
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: फोल्डेबल मार्केट में धमाल मचाने के लिए Google Pixel 11 Pro Fold भारत में आ गया है. यह माउंटेन व्यू की टेक कंपनी का नेक्स्ट जेन बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है. इस फोन में टेंसर जी6 चिपसेट मौजूद है. इसके साथ ही 512 जीबी की स्टोरेज दी गई है. वहीं, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर मौजूद है, जो कमाल की फोटोज क्लिक करने में मदद करता है. सेल्फी के लिए इस फोन में दो कैमरा मौजूद हैं. 

Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत और उपलब्धता:

Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत 1,86,999 रुपये तय की गई है. यह स्मार्टफोन एक ही कॉन्फिगरेशन में आता है, जिसमें 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है. यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है. इसे फ्लिपकार्ट और गूगल इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है. इसे ऑलिव कलर में खरीदा जा सकेगा. 

Google Pixel 11 Pro Fold के स्पेसिफिकेशन्स:

Google Pixel 11 Pro Fold में लेटेस्ट एंड्रॉइड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है. कंपनी सात साल तक OS अपग्रेड और सात साल तक सिक्योरिटी और Pixel Drop अपडेट देने का वादा करती है. इस फोन में अंदर 8 इंच (2076 x 2152 पिक्सल) का OLED सुपर एक्टुआ फ्लैक्स डिस्प्ले मौजूद है. यह 120Hz तक का रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. 


इसमें 6.5 इंच (1080 x 2342 पिक्सल) का OLED सुपर एक्टुआ कवर डिस्प्ले भी है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है. इसमें भी फोल्डेबल डिस्प्ले जैसी ही पीक ब्राइटनेस, कलर गैमट, रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट मिलता है. फोल्डेबल स्क्रीन पर अल्ट्रा-थिन ग्लास कवर है. वहीं, कवर डिस्प्ले में अल्ट्रा-ड्यूरेबल सिरेमिक कवर ग्लास लगा है. इस पर धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है. यह फोन टेंसर जी6 चिपसेट और टाइटन M3 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर दिया गया है.

कैसा है फोन का कैमरा:

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें 48 मेगापिक्सल (f/1.7) का मेन कैमरा, 127-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 10.5 मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम व 30x डिजिटल जूम वाला 10.8 मेगापिक्सल (f/3.1) का टेलीफोटो कैमरा शामिल है. सेल्फी के लिए इस फोन में दो कैमरा दिए गए हैं. पहला 10 मेगापिक्सल (f/2.2) कैमरा मौजूद है. वहीं, इसके कवर डिस्प्ले पर और दूसरा अंदर की स्क्रीन पर. 

इस फोन में 4806mAh की बैटरी है. इस फोन के साथ 30W चार्जिंग एडप्टर दिया गया है. यह फोल्डेबल फोन 25W तक की वायरलेस फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फोन में साइट-माउंटेड फिंगरप्रिंटर स्कैनर दिया गया है.