FIFA World Cup 2026

Google Gmail Service: सच में बंद हो जाएगा जीमेल? गूगल ने नोटिस जारी कर कही ये बात

Google Gmail Service: गूगल की जीमेल सर्विस बंद हो जाएगी. ऐसी खबर सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट के साथ तेजी के साथ वायरल हो रही. गूगल ने इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया है.

India Daily Live

Google Gmail Service: गूगल का जीमेल बंद होने वाला है. ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं. इस खबर के फैलने के बाद गूगल को नोटिस जारी करनी पड़ी. वैसे गूगल अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को बंद करने के लिए जानी जाती है. इसी कारण गूगल के जीमेल की बंद होने की खबर ऐसे फैली जैसे जंगल में आग फैलती है. हालांकि, ये खबर फेक है. आइए जानते हैं कि कंपनी की ओर से क्या कहा गया और ये खबर कैसे फैली?

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जीमेल के ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट करके ये कहा गया कि जीमेल यहां रुकने के लिए आया है.

ये अफवाह सोशल मीडिया पर तब फैली जब सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ये दावा किया गया कि कंपनी इस साल के अंत तक अपनी जीमेल सर्विस बंद कर देगा. ये मैनिपुलेटेड मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि ये मैसेज सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म  टिक टॉक पर पोस्ट किया गया था.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

एक एक्स यूजर ने सोशल जीमेल का फेक ईमेल शेयर करते हुए लिखा- दोस्तों, गूगल के जीमेल के बंद होने से मैं बहुत दुखी हूं. जब मैं किसी को फोन से ब्लॉक कर देता था तो वो मुझे जीमेल के जरिए कनेक्ट करते थे. लेकिन अब वो मुझसे कनेक्ट नहीं हो पाएंगे. मैं अपने दोस्तों को ब्लॉक करके ही पनिशमेंट देता था लेकिन अब वो पावर भी मेरे हाथ से चली गई.



पोस्ट के साथ जो स्क्रीनशॉट शेयर किया गया उसमें लिखा है कि डियर जीमेल यूजर गूगल की जीमेल सर्विस 1 अगस्त 2024 से बंद हो जाएगी.

इस खबर के फैलने के बाद जीमेल यूजर्स को लगा कि सच में गूगल की जीमेल सर्विस बंद हो जाएगी. लोगों गूगल को टैग करके सोशल मीडिया पर सवाल पूछने लगे. इसके बाद गूगल को लगा कि इस फेक खबर से उनके जीमेल यूजर्स को भ्रमित किया जा रहा. इसलिए जीमेल ने एक्स पर पोस्ट करके सच बताया.