तैयार हो जाएंं, Flipkart पर 9 दिसंबर से मचने वाली है महालूट! फोन-टीवी सब पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

Flipkart Year End Sale 2023: फ्लिपकार्ट पर ईयर एंड सेल 2023 9 दिसंबर से शुरू होगी. इस दौरान कई स्मार्टफोन्स, टीवी और अप्लायंसेज पर ऑफर्स दिए जाएंगे.  

Shilpa Srivastava

Flipkart Year End Sale की घोषणा कर दी गई है. यह सेल 9 दिसंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेगी. अगर आप Flipkart Plus मेंबर हैं तो आपको 24 घंटे पहले से एक्सेस मिल जाएगा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और फर्नीचर समेत कई कैटेगरीज पर 80 फीसद तक की छूट दी जाने की बात कही गई है. Flipkart ने कहा है कि कार्ड और ईएमआई लेनदेन के साथ इंस्टैंट छूट भी दी जाएगी. इसके लिए एचडीएफसी बैंक और पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंकों से साझेदारी की गई है. सेल के दौरान कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिया जा रहा है. 

Flipkart Year End Sale का अर्ली एक्सेस:
8 दिसंबर से इस सेल का अर्ली एक्सेस मिल जाएगा. प्लस मेंबर्स इसका लाभ ले सकते हैं. इसके लिए एक सपोर्टेड पेज भी बनाया गया है. अगर आप फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Apple, Samsung, Realme और Motorola जैसे ब्रांडों को कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. 

इन फोन्स  पर मिल रही छूट:
Flipkart Year End Sale के दौरान 69,900 रुपये वाला आईफोन 14 55,000 रुपये में खरीदा जा सकेगा. मोटोरोला एज 40 को 25,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं, Infinix Hot 30i 11,999 रुपये के बजाय 7,149 रुपये में, नथिंग फोन 2 को 39,999 रुपये के बजाय 34,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इनके अलावा Google Pixel 7 से लेकर Realme C53 की कीमत को भी कम किया गया है. 

टीवी और अप्लायंसेज पर भी छूट: फ्लिपकार्ट की इस सेल में टीवी समेत अप्लांयेसज पर भी 75 फीसद की छूट दी जाएगी. अगर आप बड़ी स्क्रीन वाला टीवी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. यहां कई ऑफर्स दिए जाएंगे जो आपके काफी पैसे बचा सकते हैं. होम अप्लायंसेज को भी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. इसके अलावा भी कई कैटेगरीज पर डिस्काउंट दिया जाएगा.