धमाकेदार डिस्काउंट के साथ खरीदें Samsung Galaxy S25 5G, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा ऑफर
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिग बैंग दिवाली सेल चल रही है. यहां Samsung Galaxy S25 5G को 48% डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा.
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिग बैंग दिवाली सेल चल रही है. अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और वो भी Samsung Galaxy S25 5G, तो यहां हम आपको इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं. इस फोन को 48% डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा. इसके साथ ही EMI, एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स भी मौजूद हैं. चलिए जानते हैं Galaxy S25 5G के ऑफर्स और डील्स.
Galaxy S25 5G की कीमत और ऑफर्स:
इस फोन के 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,04,999 रुपये है. इसे 48% डिस्काउंट के साथ 54,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. अगर आप इसे EMI पर खरीदना चाहते हैं तो हर महीने 4,583 रुपये की EMI देकर भी इसे खरीदा जा सकेगा.
इसके साथ ही 53,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा. अगर आपको पूरा ऑफर मिल जाता है, तो यह फोन 1,549 रुपये में आपका हो सकता है. इसके अलावा अगर आपके पास एचडीएफसी कार्ड है तो आपको 2,750 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा.
Also Read
Galaxy S25 5G के फीचर्स:
इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में दिनभर चलने में मदद कर सकती है. इसमें 6.2 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X स्क्रीन मिलती है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340 × 1080 पिक्सल है. 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद रहता है. फोन में एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ One UI 7.0 इंटरफेस दिया गया है. इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलता है. यह प्रोसेसर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के कामों को तेजी से करने में मदद करता है.
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल + 10 मेगापिक्सल + 12 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें ऑप्टिकल जूम, 30x तक डिजिटल जूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी दी गई है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.