Bigg Boss 20 IMD Weather

Flipkart Diwali Sale 2026: iPhone 17 समेत इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी भारी छूट, 28 अक्टूबर से शुरू होगी सेल

फ्लिपकार्ट बिग बैंग दीवाली सेल 2026 लेकर आ रही है. यह सेल 28 अक्टूबर से शुरू होगी. इस सेल में आईफोन 17, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, पोको और मोटोरोला जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन पर धमाकेदार डिस्काउंट दिया जाएगा.

ChatGPT AI
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: अगर आप अपने घर के लिए कोई नया प्रोडक्ट खरीदने का प्लान कर रहे हैं और दिवाली पर ही खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए एक कमाल की सेल आयोजित की जा रही है. बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बैंग दीवाली सेल 2026 लेकर आ रही है. यह सेल 28 अक्टूबर से शुरू होगी. इस सेल में आईफोन 17, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, पोको और मोटोरोला जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन पर धमाकेदार डिस्काउंट दिया जाएगा. 

स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और स्मार्टवॉच जैसे प्रोडक्ट भी ऑफर के साथ उपलब्ध होंगे. कंपनी ने सेल के लिए एक स्पेशल पेज भी शुरू किया है, जहां डील से जुड़ी जानकारी दी जा रही है. ग्राहकों को एसबीआई कार्ड से पेमेंट करने पर अतिरिक्त छूट का लाभ दिया जा रहा है. अगर आप नया फोन या इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां देखें सेल में क्या-क्या ऑफर मिलेंगे. 

SBI कार्ड से खरीदारी पर 10% की छूट:

फ्लिपकार्ट सेल में एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। यह ऑफर कार्ड की ईएमआई पर भी लागू होगा. इसके अलावा, ग्राहकों को 2 लाख रुपये तक के क्रेडिट और बिना अतिरिक्त ब्याज वाली ईएमआई का विकल्प मिल सकता है. फ्लिपकार्ट पे लेटर के जरिए 1,000 रुपये की छूट मिल सकती है.


हर घंटे मिलेंगी नई डील:

  • शाम 5 से 7 बजे: फेस्टिव बेस्टसेलर्स

  • शाम 7 से 8 बजे: प्राइस क्रैश डील्स

  • रात 8 से 10 बजे: पटाखा डील्स

  • शाम 7 से 9 बजे: बिग बैंग ऑवर्स

आईफोन 17 और सैमसंग समेत इन फोन पर ऑफर:

फ्लिपकार्ट ने कई स्मार्टफोन को सेल में शामिल करने की पुष्टि की है. इनमें आईफोन 17, सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई, ओप्पो के14एक्स 5जी, वीवो टी5 लाइट, पोको एक्स8 पावर, रियलमी पी4 पावर 5जी, मोटोरोला एज 70 प्रो और नथिंग फोन (4a) शामिल हैं. इसके अलावा बोल्ट ऐस, एआई प्लस नोवा 2 पावर 5जी, एचएमडी वाइब 2 5जी, एआई प्लस नोवा 2 नियो और मोटो जी37 पावर जैसे स्मार्टफोन पर भी ऑफर मिल सकता है। 

लैपटॉप और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी छूट:

कंपनी ने HP 15 लैपटॉप और Samsung Galaxy Book 4 सीरीज पर ऑफर देने की जानकारी दी है. इसके साथ ही स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और स्मार्टवॉच जैसे प्रोडक्ट पर भी छूट मिल सकती है.