Facebook Account Hack? इन आसान तरीकों से वापस पाएं अपना अकाउंट
अगर आपको लगता है कि आपका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है. आपको यह चेक करना होगा कि कहीं आपके अकाउंट पर कोई बदलाव तो नहीं किया गया है.
नई दिल्ली: आज के समय में फेसबुक अकाउंट में हमारी कई निजी जानकारियां मौजूद रहती हैं. इसमें फोटो, कॉन्टैक्ट्स, मैसेज और दूसरी व्यक्तिगत जानकारी शामिल होते हैं. ऐसे में अगर किसी दूसरे व्यक्ति को अकाउंट का कंट्रोल मिल जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. अगर आपको लगता है कि आपका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है. आपको यह चेक करना होगा कि कहीं आपके अकाउंट पर कोई बदलाव तो नहीं किया गया है.
कैसे पता चलेगा कि फेसबुक अकाउंट हैक हुआ है?
अकाउंट हैक होने के कुछ संकेत आसानी से पहचाने जा सकते हैं. उदाहरण के लिए अगर आपकी जानकारी के बिना कोई पोस्ट या कमेंट हुआ है या फिर प्रोफाइल फोटो बदली है, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है. इसके अलावा किसी अनजान जगह या डिवाइस से लॉगिन का अलर्ट आए तो भी आप सावधान रहें. अकाउंट में नया ईमेल या मोबाइल नंबर जुड़ना या पुराना नंबर हट जाना भी संदिग्ध गतिविधि हो सकती है.
सबसे पहले फेसबुक का Hacked Recovery विकल्प आजमाएं:
-
अगर अकाउंट हैक होने का शक है, तो फेसबुक के आधिकारिक Hacked Account Recovery विकल्प पर जाएं. इसके लिए उस फोन, कंप्यूटर या डिवाइस का इस्तेमाल करना बेहतर है, जिससे पहले आपके Facebook अकाउंट में लॉगिन किया गया हो.
Also Read
-
अकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर या ईमेल डालकर रिकवरी प्रोसेस शुरू किया जा सकता है. मोबाइल नंबर डालते समय कंट्री कोड के साथ नंबर एंटर करना होगा.
-
अगर फेसबुक से जुड़ा ईमेल अकाउंट भी आपके पास नहीं है, तो पहले अपने ईमेल प्रोवाइडर के जरिए उस ईमेल को रिकवर करने की कोशिश करें.
लॉगिन मिल जाए तो तुरंत पासवर्ड बदलें:
अगर आप दोबारा फेसबुक अकाउंट में लॉगिन कर लेते हैं, तो तुरंत नया पासवर्ड सेट करें. इसके लिए Settings & Privacy > Accounts Centre > Password and Security > Change Password में जाकर पासवर्ड बदला जा सकता है. इसके बाद अकाउंट की सिक्योरिटी सेटिंग्स भी चेक करें. फिर अनजान लॉगिन या डिवाइस को हटा दें.
लॉगिन नहीं हो रहा तो दूसरा तरीका अपनाएं:
अगर पहला तरीका काम नहीं करता, तो Facebook के Find Your Account विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है. पहले इस्तेमाल किए गए डिवाइस से अकाउंट से जुड़ा ईमेल, मोबाइल नंबर, नाम या यूजरनेम डालकर अकाउंट खोजने की कोशिश करें. अकाउंट मिलने के बाद अगर पुराने कॉन्टैक्ट को एक्सेस करें, तो फेसबुक द्वारा दिखाए गए No longer have access to these जैसे विकल्पों के निर्देशों का पालन किया जा सकता है.
सुरक्षा के लिए इन बातों का रखें ध्यान:
अकाउंट वापस मिलने के बाद मजबूत और अलग पासवर्ड रखें. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करना भी अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाने में मदद कर सकता है. किसी अनजान व्यक्ति को OTP, पासवर्ड या रिकवरी कोड न दें. अगर सेल्फ-सर्विस रिकवरी से अकाउंट वापस नहीं मिलता, तो फेसबुक के उपलब्ध आधिकारिक सहायता विकल्पों का इस्तेमाल करें. किसी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट को पैसे देकर अकाउंट रिकवर कराने से बचें.