Twitter Verified: इन लोगों के लिए सस्ता हुआ एक्स का सब्सक्रिप्शन प्लान, जानें अब देने होंगे कितने रुपये
Twitter Verified: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क ने छोटी कंपनियों के लिए बेसिक टियर वेरिफाइड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है.
Twitter Verified: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क ने छोटी कंपनियों के लिए बेसिक टियर वेरिफाइड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है. इसकी कीमत 200 रुपये डॉलर और 2000 डॉलर सालाना है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का नया प्लान कंपनी के मौजूदा प्लान से 80 फीसदी तक सस्ता है. इसकी कीमत 82,300 रुपये महीना है.
प्लान में शामिल होंगी ये सुविधाएं
एक्स के नए प्लान के तहत कंपनियों को वह सुविधा मिलेंगी जो प्रीमियम प्लान में प्राप्त होती हैं. हालांकि इस प्लान में कुछ बदलाव जरूर हुए हैं. बेसिक प्लान में 2x बूस्ट और एफीलिएशन का सपोर्ट आपको नहीं मिलेगा. इसमें केवल गोल्ड चेकमार्क, प्रॉयोरिटी सपोर्ट,और लिंक्डइन की तरह हायरिंग फीचर ही मिलेगा.
इसके अलावा एक्स ने प्रीमियम वेरिफाइड समूह को 1000 डॉलर एड्स क्रेडिट और बेसिक सब्सक्रिप्शन वाली कंपनियों को 200 डॉलर एड्स क्रेडिट भी देता है. इसकी हेल्प से कंपनियां प्लेटफॉर्म पर एड्स खरीद सकती हैं.
Also Read
आम लोगों के लिए मौजूद हैं ये प्लान
एक्स पर आम लोगों के लिए तीन तरह के प्लान मौजूद हैं. इसमें बेसिक प्लान की कीमत 245 रुपये महीना, प्रीमियम 650 रुपये महीना, और प्रीमियम प्लस 1300 रुपये महीना शामिल है. बेसिक प्लान में आपको क्रिएटर्स हब का सपोर्ट नहीं मिलता है. इसकी मदद से आपको पैसे कमाने में मदद मिलती है.