Google पर सर्च की ये 5 चीजें तो हो जाएंगे ऑनलाइन स्कैम का शिकार
How To Stay Safe From Hacking: अगर आप गूगल पर हर सवाल का जवाब सर्च करते हैं तो आपको थोड़ा सानधान रहने की जरूरत है। हम यहां आपको 5 ऐसी बातें बता रहे हैं जिन्हें अगर आप गूगल पर सर्च करते हैं तो आप पर स्कैमर्स की नजर पड़ जाती है और वो फिर आपकी सारी डिटेल्स हैक कर लेते हैं. ऐसे में गूगल पर सर्च करते समय आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए.
Google Search Tips: अगर आपकी आदत है कि आप हर बात पर गूगल की मदद लेते हैं तो आपकी ये आदत भारी पड़ सकती है। हर बात गूगल से पूछने की जरूरत नहीं होती है। कुछ बातों में अगर दिमाग लगाया जाए तो बिना सर्च किए ही उसकी जानकारी मिल जाती है। आपको गूगल सर्च करते समय कुछ बातों का ख्याल रखना है जिससे आप हैकर्स की नजरों से बच सकते हैं।
ऐसे में हम आपको कुछ बातों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें अगर आप सर्च करेंगे तो पूरी उम्मीद है कि आप धोखा खा सकते हैं. आपको हैकर्स से बचना है तो ध्यान रखें कि इन 5 टॉपिक्स को कभी सर्च न करें.
गूगल पर न करें ये 5 बातें सर्च:
-
कई बार लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और फिर उन पर और ज्यादा डिस्काउंट की इच्छा रखते हैं। इसके लिए गूगल पर जाकर डिस्काउंट कूपन सर्च करते हैं। ऐसा करने पर साइबर क्रिमिनल्स आपको ठग सकते हैं। यह हैकर्स के लिए क्लियर इनविटेशन होता है।
-
कभी-भी किसी कस्टमर केयर का नंबर आपको गूगल सर्च नहीं करना चाहिए। हैकर्स कई बार कस्टमर केयर नंबर से अपना नंबर बदल देते हैं और फिर आपका कॉल सीधा हैकर के पास चला जाता है और आप फ्रॉड के शिकार हो जाते हैं।
-
लोग अपने इंटरनेट बैंकिंग के बारे में भी सर्च करते हैं जिससे वो साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं। इससे आपको बचकर रहना होगा और बैंकिंग से संबंधित कोई डिटेल इंटरनेट पर सर्च नहीं करनी है।
-
तबियत खराब है तो दवा के बारे में गूगल पर सर्च न करें। ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। वहीं, कई बार लोग हैकर्स को डॉक्टर समझकर बात करने लगते हैं। ऐसा करने से आपको बचना चाहिए।
-
अगर आप गूगल पर कुछ सर्च कर रहे हैं और कोई वेबसाइट खुद को आधिकारिक सरकारी वेबसाइट बताती है तो आपको उस बिना जांच-पड़ताल किए सर्च नहीं करना है। इसके यूआरएल को ध्यान से देखें। इसमें https होना चाहिए। अगर यह http है तो आपको इस पर क्लिक नहीं करना है।