1599 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुईं boAt की दो स्मार्टवॉच, जानें फीचर्स
boAt ने भारत में Storm Call 4 और Ultima Vogue 2 स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,599 रुपये है. चलिए जानते हैं इनकी कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स…
नई दिल्ली: भारतीय मार्केट में दो नई बजट स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी गई है. इनकी कीमत 3,000 रुपये से कम है. boAt ने भारत में Storm Call 4 और Ultima Vogue 2 स्मार्टवॉच लॉन्च की हैं. कंपनी का कहना है कि ये देश की पहली ऐसी स्मार्टवॉच हैं जिनमें डायरेक्ट यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. बता दें कि इन वॉचेज को चार्ज करने के लिए किसी खास मैग्नेटिक चार्जिंग पैड की जरूरत नहीं पड़ती है, इन्हें डायरेक्ट ही टाइप-सी केबल के जरिए चार्ज किया जा सकता है.
कीमत और उपलब्धता:
Boat Storm Call 4 की कीमत की बात करें तो इसे 1,599 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, Ultima Vogue 2 की कीमत 2,799 रुपये है. इसकी प्री-बुकिंग भी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है. यह स्मार्टवॉच 12 जून से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और दूसरे रिटेल चैनलों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.
Storm Call 4 और Ultima Vogue 2 के फीचर्स:
Storm Call 4 में 1.96 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है. इसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है. इसमें फंक्शनल क्राउन, ब्लूटूथ कॉलिंग, IP68-रेटेड धूल समेत पानी से सुरक्षा दी गई है. इसमें कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप एनालिसिस, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, महिलाओं की सेहत की ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं. इसके साथ ही इमरजेंसी SOS फंक्शन शामिल हैं. इस वॉच को एक बार चार्ज करने पर 12 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है.
Ultima Vogue 2 की बात करें तो यह एक प्रीमियम सेगमेंट में आती है. इसमें 1.96 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है. इसकी ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक की है. इसे मेटैलिक फ्रेम डिजाइन के साथ उपलब्ध कराया गया है. इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ-साथ टाइप-सी चार्जिंग की सुविधा दी गई है. इसके साथ ही IP68 सुरक्षा भी मौजूद है. इस वॉच को एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है.