बाप रे! Apple की नई Watch ने बढ़ाया रोमांच, 84 घंटे बिना रुके करेगी काम; खासियत गिनते रह जाएंगे

Apple ने नई Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 लॉन्च कर दी हैं। दोनों मॉडल नए S11 चिप और watchOS 27 के साथ आए हैं। इनमें हेल्थ ट्रैकिंग को पहले से बेहतर किया गया है.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: Apple ने नए iPhones के साथ Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 भी पेश कर दी हैं. दोनों स्मार्टवॉच में कंपनी का नया S11 चिप दिया गया है और ये watchOS 27 पर चलती हैं. इस बार Apple ने हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग पर खास ध्यान दिया है. नई हेल्थ सेंसिंग तकनीक में ऑप्टिकल और इलेक्ट्रिकल सेंसर शामिल हैं, जिससे यूजर्स को अपने शरीर और गतिविधियों से जुड़ी ज्यादा जानकारी मिल सकेगी.

नई सीरीज में Apple ने रोजमर्रा की जरूरतों के लिए Series 12 और ज्यादा मजबूत इस्तेमाल के लिए Ultra 4 को रखा है. दोनों में नए सॉफ्टवेयर फीचर्स और AI आधारित सुविधाएं मिलती हैं. Series 12 को 42mm और 46mm साइज में पेश किया गया है. भारत में इसकी शुरुआती कीमत 56,900 रुपये रखी गई है, जबकि अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत 399 डॉलर है. इसकी बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी.

Series 12 में दिखेगा शरीर की तैयारी का नया अंदाज

Series 12 में नया Readiness Score दिया गया है, जो यह समझने में मदद करता है कि शरीर गतिविधि या रिकवरी के लिए कितना तैयार है. हेल्थ सिस्टम कम ऊर्जा वाले हरे एलईडी सेंसर से हर पांच सेकंड में हार्ट रेट चेक करता है. इसमें Recovery HRV और Overall HRV जैसे दो हार्ट रेट वैरिएबिलिटी स्कोर भी मिलते हैं. कंपनी ने AI आधारित व्यक्तिगत जानकारी और स्मार्ट इंटरैक्शन जैसी सुविधाएं भी जोड़ी हैं.


Ultra 4 में मजबूती के साथ लंबी चलेगी बैटरी

Apple Watch Ultra 4 की भारत में शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये है, जबकि अमेरिका में यह 799 डॉलर से शुरू होती है. इसे Natural Titanium और Black Titanium फिनिश में पेश किया गया है. इसमें Series 12 वाला S11 चिप और हेल्थ सेंसर मिलते हैं. साथ ही गतिविधियों की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए नया पेडोमीटर दिया गया है. Trail Loop, Alpine Loop और Ocean Band के लिए नए रंग और बैंड विकल्प भी उपलब्ध हैं.

84 घंटे तक साथ निभाएगी Ultra 4

बैटरी के मामले में Ultra 4 सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है. Apple के मुताबिक, सामान्य इस्तेमाल में यह एक बार चार्ज करने पर 50 घंटे तक चल सकती है. वहीं Low Power Mode में इसकी बैटरी लाइफ 84 घंटे तक पहुंच जाती है. लंबी हाइकिंग, यात्रा या कई दिनों तक चार्जर से दूर रहने वालों के लिए यह खास उपयोगी हो सकती है. दोनों मॉडल के प्री ऑर्डर 9 सितंबर से शुरू हो गए हैं.