गजब… 540 दिन बाद पानी में डूबी रही ये घड़ी, जब निकाला गया तो नजारा देख उड़ गए सबके होश
Apple Watch Recovery: क्या आप ये जानते हैं कि Apple Watch कितनी दमदार है? अगर नहीं जानते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है. यहां हम आपको एक ऐसा किस्सा बता रहे हैं जिसमें 540 दिन तक पानी में पड़े रहने के बाद भी Apple Watch ठीक से काम करती रही. यहां जानें पूरा मामला.
Apple Watch Recovery: Apple Watch कितनी ड्यूरेबल और मजबूत है ये तो हम सभी जानते हैं. इसने कई बार लोगों की जान भी बचाई है. उनकी हार्ट रेट ऊपर-नीचे होने पर पहले से ही सतर्क कर देती है. हाल ही में एक और मामला सामने आया है जिसमें यह साबित हो गया है कि एप्पल वॉच बेहद ही मजबूत है. एक यूट्यूबर जेरेड ब्रिक ने ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में स्विमिंग करते समय अपनी वॉच खो दी थी. फिर लगभग दो साल बाद Apple के Find My फीचर की मदद से उन्हें उनकी वॉच वापस मिल गई. ब्रिक ने एक वीडियो में पूरी कहानी शेयर की. इसमें उन्होंने वॉच को वापस कैसे पाया, ये बताया गया है.
Apple Insider की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 की गर्मियों में, ब्रिक और उनका परिवार अपने बेटे का 11वां जन्मदिन मनाने के लिए ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स गए थे. यहां पर उन्होंने स्कूबा डाइविंग की. उन्होंने अपने बेटे के लिए Apple Watch खरीदी थी. डाइविंग के दौरान इस वॉच ने काफी मदद की. इसके बाद छुट्टियों के आखिरी दिन ब्रिक वर्जिन गोर्डा पर बाथ नाम की एक जगह पर स्विमिंग कर रहे थे. वहीं, उनका एक दोस्त स्विमिंग को रिकॉर्ड कर रहा था. बाद में ब्रिक को एहसास हुआ कि उनकी Apple वॉच अब उसकी कलाई पर नहीं है.
Find My फीचर का इस्तेमाल:
इसके बाद ब्रिक ने किसी दूसरे फोन से Find My फीचर का इस्तेमाल किया और यह पता लगाया कि उनकी वॉच कहां है. ऐप ने एक मैप दिखाया और बताया कि उनकी वॉच कहां है. लेकिन वो उस एरिया में नहीं थे. फिर उन्होंने मान लिया कि उनकी वॉच हमेशा के लिए खो गई है.
18 महीने यानी 540 दिन बाद दिसंबर 2023 में, ब्रिक को वर्जिन गोर्डा के एक लोकल व्यक्ति जोनाथन ने कॉल किया. उन्होंने बताया कि उनकी वॉच उन्हें मिली है. जैसे ही व्यक्ति ने उसे चार्ज किया तो ब्रिक के फोन नंबर के साथ खोई हुई वॉच का एक मैसेज पॉप-अप हुआ. इसके बाद जोनाथन ने ब्रिक को कॉल किया और उनकी घड़ी उन्हें वापस भेज दी.
जब ब्रिक के पास यह वॉच पहुंची तो उसने देखा कि ये वर्किंग कंडीशन में थी. ब्रिक ने वॉच मिलने के बाद उस व्यक्ति का शुक्रिया किया और एप्पल को इतनी ड्यूरेबल वॉच बनाने के लिए धन्यवाद किया.