Apple ने चुपचाप बंद किए ये पॉपुलर प्रोडक्ट्स, iPhone 18 Pro आते ही बदली पूरी लिस्ट! फटाफट करें चेक

Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने के बाद अपने प्रोडक्ट लाइनअप में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने ऑनलाइन स्टोर से iPhone, Apple Watch और AirPods के कई पुराने मॉडल हटा दिए हैं.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: Apple ने नई iPhone 18 Pro सीरीज पेश करने के बाद iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को अपने आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से हटा दिया है. अब कंपनी की Pro सीरीज में नए मॉडल सबसे ऊपर हैं. भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये है. दोनों फोन 256GB स्टोरेज से शुरू होते हैं और 512GB, 1TB और 2TB विकल्पों में भी मिलते हैं.

iPhone 18 Pro सीरीज के बारे में

iPhone 18 Pro सीरीज को A20 Pro चिपसेट के साथ उतारा गया है और ये iOS 27 पर चलती है. फोन में नया C2 मॉडेम, 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और वैरिएबल अपर्चर दिया गया है. इसके अलावा Dynamic Island को भी अपडेट किया गया है. नए मॉडल Black, Burgundy, Glacier और Silver रंगों में आते हैं. इनके प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे, जबकि बिक्री 18 सितंबर से होगी.

Apple Watch की पुरानी पीढ़ी को भी मिली विदाई

Apple ने अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप में भी बदलाव किया है. कंपनी ने Watch Series 11 और Watch Ultra 3 को हटाकर उनकी जगह Series 12 और Ultra 4 को आगे किया है. वहीं, Watch SE 2 की जगह अब Watch SE 3 ने ले ली है. भारत में Watch Series 12 की कीमत 56,900 रुपये और Watch Ultra 4 की शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये है. Watch SE 3 की कीमत 29,900 रुपये से शुरू होती है.


Watch Series 12 में नया Health Sensing System, ज्यादा फ्रीक्वेंसी पर हार्ट रेट और हार्ट रेट वैरिएबिलिटी मापने की सुविधा और Readiness Score मिलता है. Watch SE 3 में Always-On Retina डिस्प्ले, S10 चिप, कलाई के तापमान की निगरानी, स्लीप ट्रैकिंग, स्लीप एपनिया नोटिफिकेशन और बेहतर Cycle Tracking दिया गया है. पुराने Watch मॉडल कुछ समय तक थर्ड-पार्टी रिटेलर्स के पास मिल सकते हैं.

AirPods 5 के बाद AirPods 4 भी हुए आउट

Apple ने AirPods 5 लॉन्च करने के बाद AirPods 4 को भी अपने आधिकारिक लाइनअप से हटा दिया है. भारत में AirPods 5 की शुरुआती कीमत 14,900 रुपये है, जबकि Wireless Charging Case वाला मॉडल 17,900 रुपये में आता है. कंपनी के अनुसार, नए AirPods 5 में ANC वाला AirPods 4 की तुलना में 1.5 गुना तक ज्यादा Active Noise Cancellation मिलता है. इनमें Live Translation और Siri से जुड़े AI फीचर्स भी जोड़े गए हैं.