इन ग्राहकों के लिए Apple का बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहे AirPods और Apple Pencil

Apple की Back to School Sale में छात्रों और शिक्षकों को MacBook तथा iPad पर विशेष छूट के साथ फ्री AirPods, AirTag या Apple Pencil पाने का मौका मिल रहा है.

Pinterest (Representative image)
Km Jaya

नई दिल्ली: Apple ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए अपनी Back to School Sale शुरू कर दी है. इस विशेष सेल के तहत पात्र ग्राहकों को MacBook और iPad खरीदने पर फ्री एक्सेसरीज और अतिरिक्त छूट का लाभ दिया जा रहा है. यह ऑफर 16 जुलाई से शुरू होकर 27 अगस्त तक चलेगा. पात्र ग्राहक Apple की वेबसाइट या अधिकृत रिटेल स्टोर पर अपनी योग्यता की जांच कर सकते हैं.

इस सेल के तहत MacBook Air या MacBook Pro खरीदने वाले ग्राहकों को AirPods 4 या AirTag 4 Pack में से किसी एक एक्सेसरी को बिना अतिरिक्त कीमत के चुनने का विकल्प मिलेगा. इसके अलावा ग्राहक अतिरिक्त 13,000 रुपये देकर AirPods Pro 3 में अपग्रेड भी कर सकते हैं. इस ऑफर के जरिए ग्राहकों को कुल मिलाकर लगभग 13,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है.

स्टूडेंट्स और एजुकेटर्स के लिए क्या मिलेगी विशेष छूट?

स्टूडेंट्स और एजुकेटर्स के लिए MacBook पर विशेष शिक्षा छूट भी दी जा रही है. 13 इंच MacBook Air M5, जिसकी सामान्य कीमत 1,49,900 रुपये है, वह पात्र ग्राहकों को 1,37,900 रुपये में उपलब्ध होगा. वहीं 14 इंच MacBook Pro M5 की कीमत 2,39,900 रुपये से घटाकर 2,27,900 रुपये कर दी गई है.


किसको मिलेगा ऑफर का लाभ?

iPad खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी आकर्षक ऑफर उपलब्ध हैं. iPad Air और iPad Pro खरीदने पर Apple Pencil मुफ्त दी जा रही है. इसके अलावा ग्राहक केवल 2,000 रुपये अतिरिक्त देकर AirPods Pro या AirTag 4 Pack का विकल्प चुन सकते हैं. वहीं 7,000 रुपये अतिरिक्त देकर नॉइज कैंसिलेशन वाले AirPods 4 और 15,000 रुपये अतिरिक्त देकर AirPods Pro 3 भी खरीदे जा सकते हैं.

कीमतों की बात करें तो 11 इंच iPad Air M4 की सामान्य कीमत 89,900 रुपये है, जबकि शिक्षा छूट के बाद यह 83,900 रुपये में उपलब्ध होगा. वहीं 11 इंच iPad Pro M5 के 256GB मॉडल की कीमत 1,39,900 रुपये से घटकर 1,27,900 रुपये हो जाएगी.

और क्या-क्या मिल रही सुविधाएं?

Apple इस सेल के दौरान फ्री एनग्रेविंग की सुविधा भी दे रही है. पात्र एक्सेसरीज पर ग्राहक अपना नाम, संदेश या पसंद का टेक्स्ट मुफ्त में खुदवा सकते हैं. यह सुविधा Apple Store Online और Apple Store ऐप के माध्यम से किए गए योग्य ऑर्डर पर उपलब्ध होगी.

ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी Apple उत्पाद इस ऑफर में शामिल नहीं हैं. कुछ नए लॉन्च किए गए डिवाइस इस योजना से बाहर रखे गए हैं. इसलिए खरीदारी से पहले पात्र उत्पादों और ऑफर की शर्तों की जांच करना जरूरी है.