14,900 के AirPods 5 में ऐसा क्या खास? 50% बेहतर ANC से लेकर AI फीचर्स तक; जानें पूरी डिटेल
Apple ने भारत में AirPods 5 लॉन्च किए हैं, जिनमें बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, अपग्रेडेड ऑडियो और नए AI फीचर्स मिलते हैं. नए ईयरबड्स में Live Translation, स्मार्ट Siri और Adaptive Audio जैसी सुविधाएं दी गई हैं.
AirPods 5 Launched: Apple ने AirPods 5 को भारत में नए फीचर्स के साथ पेश किया है. कंपनी ने इस बार ईयरबड्स में सिर्फ साउंड क्वालिटी पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि AI और रोजमर्रा के इस्तेमाल से जुड़ी सुविधाओं को भी बेहतर किया है. नए AirPods में Open ear Active Noise Cancellation दिया गया है. इसके साथ Live Translation, Adaptive Audio और ज्यादा स्मार्ट Siri जैसे फीचर्स इसे पिछली पीढ़ी से अलग बनाते हैं और यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाते हैं.
AirPods 5 के प्री ऑर्डर के बारे में
AirPods 5 के प्री ऑर्डर भारत में शुरू हो गए हैं और इनकी बिक्री 18 सितंबर से ऑनलाइन तथा स्टोर्स पर शुरू होगी. यह लॉन्च भारत के साथ अमेरिका और 65 से ज्यादा अन्य देशों में भी किया गया है. नए मॉडल दो विकल्पों में आते हैं. बेस AirPods 5 की कीमत 14,900 रुपये है, जबकि Wireless Charging Case वाला मॉडल 17,900 रुपये में मिलेगा. कंपनी ने इनमें बेहतर साउंड, आसान चार्जिंग और नई AI सुविधाओं को भी शामिल किया है.
आवाज साफ, बाहर का शोर पहले से कम
AirPods 5 में नया मल्टी पोर्ट एकॉस्टिक सेटअप और Adaptive EQ दिया गया है. इससे म्यूजिक और आवाज को बेहतर तरीके से सुनने का दावा किया गया है. Transparency Mode को भी सुधारा गया है, ताकि ईयरबड्स पहनने के दौरान आसपास की दुनिया से पूरी तरह कटे होने का अहसास न हो. Apple के मुताबिक, नए मॉडल में AirPods 4 की तुलना में Active Noise Cancellation 50 प्रतिशत बेहतर है.
Also Read
बातचीत के दौरान काम आएगा Live Translation
नए AirPods में Apple Intelligence से जुड़े कई फीचर्स दिए गए हैं. Live Translation के जरिए अलग अलग भाषाओं में बातचीत के दौरान रियल टाइम ट्रांसलेशन की सुविधा मिलती है. इसके अलावा Siri में भी बदलाव किए गए हैं. कंपनी ने हेड जेस्चर कंट्रोल की सुविधा भी दी है, जिससे कुछ स्थितियों में सिर के इशारे से Siri को प्रतिक्रिया दी जा सकती है. Personalized Spatial Audio भी नए ईयरबड्स का हिस्सा है.
बैटरी और चार्जिंग में भी हुआ बदलाव
Wireless Charging Case वाले AirPods 5 में ANC के साथ पांच घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है. चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 22 घंटे तक पहुंच सकती है. केस को Apple Watch चार्जर, Qi चार्जिंग सेटअप या USB C के जरिए चार्ज किया जा सकता है. कंपनी ने डिवाइस की मजबूती भी बढ़ाई है और इसे धूल, पसीने तथा पानी के प्रति ज्यादा प्रतिरोधी बताया है. इसके अलावा AirPods 5 में 40 प्रतिशत रिसाइकल्ड सामग्री इस्तेमाल की गई है.