menu-icon
India Daily

आप भी रोज देखते हैं मौसम का हाल तो हो जाएं सावधान, लीक हो रहा है आपका डाटा

एंड्रॉइड की वेदर ऐप्स यूजर्स का डाटा लीक कर रही हैं. इस तरह की परेशानी से बचने के लिए आपको क्या करना है, ये हम आपको यहां बता रहे हैं. 

Shilpa Srivastava
आप भी रोज देखते हैं मौसम का हाल तो हो जाएं सावधान, लीक हो रहा है आपका डाटा

हाइलाइट्स

  • एंड्रॉइड की वेदर ऐप्स चुरा रही हैं डाटा
  • यूजर्स का डाटा हो रहा है लीक

एंड्रॉइड एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां यूजर्स को भरकर ऐप्स की सुविधा मिलती है. यह जितना सुविधाजनक है उतना ही खतरनाक भी है. आज के समय में एंड्रॉइड यूजर के लिए प्राइवेसी को लेकर चुनौती काफी ज्यादा बढ़ गई है. एंड्रॉइड में यूजर्स को सबसे बड़ा खतरा डाटा लीक का होता है. कई ऐसी ऐप्स हैं जिनमें से यूजर्स का डाटा चुराया गया है. अब एक मामला ऐसा सामने आ रहा है जिनमें वेदर ऐप्स यूजर का डाटा लीक कर रही हैं.

आजकल हम सभी सुबह-सुबह उठकर मौसम का हाल चेक करते हैं और इसके लिए वेदर ऐप का इस्तेमाल करते हैं. देखा जाए तो हर स्मार्टफोन में पहले से ही वेदर ऐप मौजूद होती है. यहां से मौसम के साथ-साथ पॉल्यूशन की जानकारी भी मिलती है. लेकिन अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि ये वेदर ऐप्स यूजर्स का डाटा चुरा रही हैं और उनकी जासूसी कर रही हैं. 

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, साल 2017, 2018 और 2019 में इसी तरह से लाखों यूजर्स का डाटा लीक हुआ था. अगर आप भी वेदर ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको अपना डाटा लीक होने से कैसे बचाना है, आइए जानते हैं. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि आखिर वेदर ऐप्स यूजर का डाटा चुराती कैसे हैं. 

इस तरह चोरी होता है डाटा:
जब भी हम गूगल प्ले स्टोर से कोई ऐप डाउनलोड करते हैं तो वो कई परमीशन मांगती हैं. हम सभी उन परमीशन को अप्रूव कर देते हैं. कई बार कुछ ऐप्स फोन की एक्टिविटी ट्रैक करने की परमीशन मांगते हैं और हम उन्हें भी अप्रूव कर देते हैं. फिर यह सभी डिटेल्स इंटरनेशनल मार्केट में बेची जाती हैं. 

इस तरह सुरक्षित रखें डाटा: 
अगर आप अपना पर्सनल डाटा चोरी होने से बचाना चाहते हैं तो आप फोन में दी गई ऐप्स का इस्तेमाल करें. किसी दूसरी ऐप को डाउनलोड न करें. अगर आप किसी दूसरी ऐप को इस्तेमाल करना भी चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें. 

  • फोन की सेटिंग्स पर जाएं. 

  • इसके बाद सर्च बार में जाकर ऐप लिस्ट में जाएं. 

  • फिर वेदर ऐप सर्च करें. 

  • अब जो वेदर ऐप आपने डाउनलोड की हुई है उस पर टैप करें. 

  • इसके बाद परमीशन्स के ऑप्शन पर टैप करें. 

  • जिन परमीशन की जरूरत नहीं हैं उन्हें हटा दें.