Budget 2026

iPhone 13 पर मिलेगा 43 परसेंट तक का डिस्काउंट, समझ लीजिए Amazon पर कैसे मिलेगा मौका

Amazon Sale: ऑनलाइन शॉपिंग ऐप अमेजन पर प्राइम डे सेल शुरू हो चुकी है. इस सेल में आपको मोबाइल, लैपटॉप, एयर कंडीशनर, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंस जैसे कई प्रोडक्ट पर भारी छूट मिलेगी. जो लोग आईफोन के दीवाने हैं उनके लिए शानदार मौका है. दरअसल, एप्पल के आईफोन 13 पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है. इस सेल में आईफोन 13 पर 43 परसेंट तक की छूट मिलेगी.

Freepik
India Daily Live

Amazon Prime Day Sale: आज यानी 20 जुलाई से अमेजन पर प्राइम डे सेल शुरू हो चुकी है. अमेजन की बंपर सेल 21 जुलाई की रात 12 बजे तक चलेगी. अमेजन प्राइम डे सेल में आपको मोबाइल, लैपटॉप, एयर कंडीशनर, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंस जैसे कई प्रोडक्ट पर बेहतरीन डिस्काउंट मिलेगा. इसके साथ अमेजन की यह सेल आईफोन के टॉप मॉडल पर भी शानदार डिस्काउंट ऑफर लेकर आया है.

अमेजन प्राइम डे सेल पर आईफोन के साथ कई टॉप ब्रांड के स्मार्टफोन पर हजारों रुपये की छूट मिलेगी. इन सभी फोन का डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी दूसरे फोन्‍स की तुलना में काफी बेहतर हैं. इसी बीच iPhone लवर्स  के लिए खुशखबरी है. दरअसल, आईफोन 13 पर अमेजन प्राइम डे सेल पर भारी छूट मिल रही है.

iPhone 13 पर जबरदस्त डिस्काउंट

अमेजन प्राइम डे सेल iPhone लवर्स के लिए खास बंपर ऑफर लेकर आया है. आमतौर पर आईफोन 13 कीमत  ₹59,900 है लेकिन अमेजन की इस सेल पर शानदार छूट के साथ फोन को खरीद सकते हैं. सेल में डिस्काउंट के बाद iPhone 13 की कीमत ₹47,999 हो गई. आईफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट के बाद लगभग 11 हजार रुपये की छूट मिली है. iPhone 13 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है. वहीं, नाइट मोड के साथ 12MP ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा और 4K डॉल्बी विजन HDR रिकॉर्डिंग भी शामिल है. आईफोन 13 में A15 बायोनिक चिप भी दी गई है.

इन कार्ड का करें इस्तेमाल

इन प्रोडक्ट को अमेजन प्राइम डे सेल पर  43% तक के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. अगर आप खरीदते समय SBI और ICICI बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 10% का डिस्काउंट मिलेगा. इसके साथ आप EMI ट्रांजेक्शन भी कर सकते हैं. अमेजन प्राइम डे सेल पर आईफोन के अलावा सैमसंग, नोकिया, वन प्लस जैसे मोबाइल पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है.