₹55501 तक के डिस्काउंट के साथ बिक रहा iPhone 16, अब कितने में मिलेगा फोन?
Amazon Mega Festival Deal के तहत iPhone 16 को बेहद ही सस्ते में खरीदा जा सकेगा. इस फोन की कीमत 89,900 रुपये है. इसे 55,501 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ घर लाया जा सकता है.
नई दिल्ली: अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको अमेजन पर मिल रहे एक जबरदस्त ऑफर के बारे में बता रहे हैं. Mega Festival Deal के तहत iPhone 16 को बेहद ही सस्ते में खरीदा जा सकेगा. इस फोन की कीमत 89,900 रुपये है. इसे 55,501 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ घर लाया जा सकता है. चलिए जानते हैं अमेजन से iPhone 16 को कितने कम में खरीदा जा सकेगा.
iPhone 16 की कीमत और ऑफर्स:
इस फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है. इसे 14% डिस्काउंट के साथ 76,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. अगर आप इसे EMI पर खरीदना चाहते हैं तो हर महीने 2,707 रुपये की EMI देकर भी इसे खरीदा जा सकेगा.
इसके साथ ही 37,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा. अगर आपको पूरा ऑफर मिल जाता है, तो यह फोन 39,399 रुपये में आपका हो सकता है. इसके अलावा अगर आपके पास एचडीएफसी कार्ड है तो आपको 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके बाद फोन की कीमत 34,399 रुपये रह जाएगी.
Also Read
- eSIM Transfer: पुराना फोन बदलने से पहले जान लें ये ट्रिक, घर बैठे नए मोबाइल में ट्रांसफर करें सिम
- सर्दियों में बिजली बिल से मिलेगी राहत! घर में लगवाएं सोलर गीजर, जानें कीमत, खर्च और सब्सिडी की पूरी जानकारी
- Flipkart Diwali Sale 2026: iPhone 17 समेत इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी भारी छूट, 28 अक्टूबर से शुरू होगी सेल
iPhone 16 के फीचर्स:
Apple के इस iPhone में एप्पल इंटेलिजेंस की सुविधा मिलती है, जो लिखने, अपनी बात बेहतर तरीके से कहने और रोजमर्रा के काम आसान बनाने में मदद करती है. इसमें प्राइवेसी का भी खास ध्यान रखा गया है. इसका 48 मेगापिक्सल फ्यूजन कैमरा शानदार और क्लियर फोटोज लेता है, जबकि अल्ट्रा वाइड कैमरा छोटे ऑब्जेक्ट की बारीक तस्वीरें खींचने में मदद करता है. फोटोग्राफिक स्टाइल्स से फोटो का लुक बदल सकते हैं.
इसमें A18 चिप दी गई है, जो फोन को तेज चलाने, एडवांस्ड फोटो-वीडियो फीचर्स और बेहतर गेमिंग में मदद करती है. इसके साथ ही 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. इसके साथ ही कैमरा कंट्रोल फीचर से कैमरे के ज़ूम और अन्य सेटिंग्स को जल्दी कंट्रोल कर सकते हैं.