आधी कीमत से भी कम में बिक रहा 40 इंच का ये धांसू Smart TV, यहां से खरीदें
40 inch Smart TV Discount: अगर आप अपने लिए एक नया टीवी खरीदना चाहते हैं तो Amazon पर Grand Festive Sale का आयोजन किया गया है. इस सेल में आप 40 इंच के स्मार्ट टीवी को सस्ते में खरीद सकते हैं.
Amazon पर Grand Festive Sale का आयोजन किया गया है. यह सेल 9 अप्रैल तक चलेगी. इस दौरान स्मार्ट टीवीज पर 65 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जाएगा. इस सेल के साथ आप अपने लिए नया टीवी खरीद सकते हैं. यहां आपको हर साइज के टीवी पर ऑफर मिल जाएगा. यहां से आप 40 इंच के स्मार्ट टीवी को आधी से कम कीमत में घर ला सकते हैं. TCL के टीवी पर क्या-क्या ऑफर्स दिए जा रहे हैं, चलिए जानते हैं.
TCL 40 inches Bezel-Less S Series Full HD Smart Android LED TV: इस टीवी की वैसे तो कीमत 40,990 रुपये है. इसे 59 फीसद के डिस्काउंट के साथ 16,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा. अगर आपको अब भी ये कीमत ज्यादा लग रही है तो EMI ऑप्शन भी है. हर महीने न्यूनतम 824 रुपये देकर भी आप टीवी को खरीद सकते हैं. इसके अलावा अगर आपके पास कोई पुराना टीवी है तो उसे एक्सचेंज कर 2,720 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. अगर आप HDFC क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 1,250 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा.
क्या है स्मार्ट टीवी की खासियत: इसका डिस्प्ले 40 इंच का है. यह फुल एचडी पैनल के साथ आता है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1920 x 1080 है. इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज का है. इसमें 2 एचडीएमआई पोर्ट, 1 यूएसबी पोर्ट और 1 हेडफोन आउटपुट दिया गया है. कुछ स्मार्ट टीवी फीचर्स भी दिए गए हैं जिसमें इन-बिल्ट वाई-फाई है. साथ ही स्क्रीन मिररिंग फीचर भी दिया गया है.
इसमें Netflix, Prime Video, Disney Hotstar का सपोर्ट दिया गया है. इसका डिजाइन बेजल-लेस है. इसका डिजाइन काफी स्टाइलिश है और यह आपके लिविंग रूम को अलग लुक देगा. इसके साथ 2 साल की वारंटी दी जा रही है. इसके साथ रिमोट दिया गया है जिसमें गूगल अस्सिटेंट का डेडिकेटेड बटन शामिल है.