Jio vs Airtel vs Vi: एक ही कीमत, अलग फायदे; ये कंपनी दे रही 150GB एक्स्ट्रा डेटा

Airtel, Jio और Vodafone Idea यानी Vi के पास 3999 रुपये के सालाना प्रीपेड प्लान मौजूद हैं. तीनों प्लान 365 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS देते हैं.

Pinterest
Reepu Kumari

अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो सालाना प्रीपेड प्लान आपके लिए सुविधाजनक हो सकता है. Airtel, Jio और Vodafone Idea यानी Vi, तीनों कंपनियां 3999 रुपये का प्लान पेश करती हैं. कीमत एक जैसी होने के बावजूद तीनों में मिलने वाला डेटा और अतिरिक्त सुविधाएं अलग हैं. ऐसे में केवल कीमत देखकर रिचार्ज करना समझदारी नहीं होगी. पहले यह जानना जरूरी है कि किस कंपनी का प्लान आपकी जरूरत के हिसाब से ज्यादा फायदे वाला है.

Airtel में 150GB अतिरिक्त डेटा का फायदा

Airtel के 3999 रुपये वाले प्लान में 365 दिनों तक रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है. इसके अलावा कंपनी 150GB अतिरिक्त 4G डेटा भी दे रही है. प्लान में Unlimited 5G डेटा की सुविधा शामिल है. इसके साथ Free HelloTunes और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium जैसे लाभ भी मिलते हैं. 4G डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps रह जाती है. दैनिक SMS सीमा पूरी होने पर अलग शुल्क लागू होता है.

Jio का प्लान डिजिटल सब्सक्रिप्शन से भरपूर

Jio के 3999 रुपये वाले प्लान में भी 365 दिनों तक रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है. 4G डेटा खत्म होने पर स्पीड 64Kbps हो जाती है, जबकि Unlimited 5G की सुविधा उपलब्ध है. इसके अतिरिक्त JioTV, Jio AI Cloud और FanCode जैसे सब्सक्रिप्शन मिलते हैं. प्लान में JioHotstar Mobile+Hollywood, 12 महीने का Canva Pro Lite और 18 महीने का Google Gemini Pro Plan भी शामिल है, जिससे डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने वालों को अतिरिक्त लाभ मिलता है.


Vi में 2GB रोजाना डेटा और कई सुविधाएं

Vi का 3999 रुपये का प्लान भी पूरे 365 दिनों की वैधता के साथ आता है. इसमें रोजाना 2GB 4G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. साथ ही Unlimited 5G की सुविधा भी उपलब्ध है. अतिरिक्त लाभों में एक साल का Amazon Prime Lite और JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन शामिल है. इसके अलावा 12 बजे रात से दोपहर 12 बजे तक हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और Data Delights जैसे फायदे मिलते हैं.

इंटरनेशनल रोमिंग में Vi का अलग फायदा

Vi के इस प्लान में कुछ इंटरनेशनल रोमिंग लाभ भी दिए गए हैं. ग्राहकों को पांच दिनों के लिए 1GB डेटा, 50 मिनट और इनकमिंग SMS मिलते हैं. इस सुविधा का लाभ Vi ऐप के जरिए क्लेम करना होता है. कुल मिलाकर तीनों कंपनियों के 3999 रुपये वाले प्लान की कीमत और वैधता समान है, लेकिन सुविधाएं अलग-अलग हैं. अतिरिक्त 150GB डेटा की वजह से Airtel खास नजर आता है, जबकि Jio और Vi अपने डिजिटल और अन्य लाभों से अलग जरूरतों को पूरा करते हैं.